Vastu Upay 24 October: गलत दिशा में रखी झाड़ू बन सकती है नुकसान का कारण, जानें सही वास्तु उपाय

घर की साफ-सफाई और स्वच्छता जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है झाड़ू रखने का सही तरीका। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, झाड़ू न सिर्फ सफाई का प्रतीक है बल्कि यह घर की ऊर्जा और लक्ष्मी के आगमन से भी जुड़ी मानी जाती है। इसलिए अक्सर लोग इसे सही तरीके से घर में रखते हैं। साथ ही इसपर किसी की नजर या पैर न लगे इसका भी ध्यान रखते हैं, लेकिन अक्सर कई सारे लोग ऐसे में जो झाड़ू को रखने की सही दिशा नहीं जान पाते हैं, जिसकी वजह से उनके घर में वास्तु से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा नजर आती है। आइए आर्टिकल में जानते हैं किस दिशा में रखनी चाहिए झाड़ू, ताकि वास्तु दोष से जुड़ी समस्याएं न हो।
झाड़ू रखने की सही दिशा कौन सी है?
वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार झाड़ू को घर के दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। ऐसे में कोशिश करें कि इस दिशा में रखें। इससे आपके घर में वास्तु दोष से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी। साथ ही आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

घर पर कहां नहीं रखनी चाहिए झाड़ू
- झाड़ू को लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। ऐसे में अगर आप इसे पूजा स्थान या रसोई के पास रखेंगी, तो इससे आपके घर का वास्तु खराब हो सकता है।
- झाड़ू को बाथरूम के पास बिल्कुल भी न रखें।
- घर की झाड़ू को घर के मुख्य द्वार पर न रखें। इससे आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी पर असर पड़ेगा।
- अगर आप झाड़ू को खुले में रखते हैं, तो इससे आपके घर में परेशानियां आती हैं। इसलिए कोशिश करें कि इसे आपको छिपाकर रखना है।
झाड़ू रखने में इन बातों का रखें ध्यान
- झाड़ू पर पैर रखना या उसे लांघना अशुभ माना जाता है।
- झाड़ू को रात में घर के मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि हो सकती है।
- टूटी या पुरानी झाड़ू को तुरंत बदल दें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है।
- शनिवार या अमावस्या के दिन पुरानी झाड़ू बदलना शुभ होता है।
इसे भी पढ़ें: Salt Vastu Remedy: नेगेटिव एनर्जी को घर से दूर रखने के लिए मुख्य द्वार पर करें नमक का एक छोटा सा उपाय
झाड़ू से जुड़े शुभ उपाय
- सूर्योदय के बाद झाड़ू लगाने से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।
- झाड़ू को छिपाकर रखना घर की बरकत और सुख-समृद्धि को बनाए रखता है।
- अगर किसी कारण से घर में बार-बार पैसों की कमी हो रही है, तो शनिवार को नई झाड़ू खरीदें और शाम को उसे घर के कोने में रख दें।
इसे भी पढ़ें: घर से वास्तु दोष कम करती है पंचमुखी हनुमान की तस्वीर, जानें कैसे लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू सिर्फ सफाई का साधन नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन और सकारात्मकता का प्रतीक है। सही दिशा और नियमों का पालन करके न केवल आप वास्तु दोष से बच सकते हैं, बल्कि घर में समृद्धि, शांति और सौभाग्य भी आकर्षित कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।