हर घर की छोटी-बड़ी आदतें न केवल हमारी जीवनशैली को प्रभावित करती हैं, बल्कि घर की ऊर्जा और माहौल पर भी गहरा प्रभाव डालती हैं। इनमें से एक आम आदत है दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना। अक्सर लोग जगह की कमी या सुविधा के लिए दरवाजे के पीछे कपड़े टांग देते हैं।
कई बार आदत की वजह से भी लोग ऐसा करते हैं और पर्याप्त जगह होने पर भी कपड़ों को दरवाजे के पीछे टांगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका असर आपके घर की सकारात्मकता और समृद्धि पर हो सकता है? वास्तु शास्त्र, जो घर की ऊर्जा को संतुलित रखने का विज्ञान है, ऐसी छोटी-छोटी आदतों पर विशेष ध्यान देता है।
वास्तु के अनुसार, दरवाजे घर में ऊर्जा के प्रवेश और निकास का मुख्य माध्यम होते हैं। यदि दरवाजे के पीछे कपड़े टांगे जाते हैं तो यह ऊर्जा प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों के रिश्ते, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए हम यहां सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से विस्तार से जानें कि क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना ठीक है, या फिर इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं।
यदि हम वास्तु की मानें तो दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है और ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर दरवाजा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश और नकारात्मक ऊर्जा के निष्कासन का मुख्य मार्ग होता है।
जब दरवाजे के पीछे कपड़े टांगे जाते हैं, तो यह ऊर्जा के प्रवाह में बाधा उत्पन्न करता है। परिणामस्वरूप, घर में अशांति, तनाव और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से घर का वातावरण अव्यवस्थित होने लगता है। यह केवल देखने में ही अव्यवस्थित नहीं लगता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को भी बाधित करता है।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
दरवाजे के पीछे लंबे समय तक गंदे कपड़े टांगने से वहां धूल और गंदगी जमा हो सकती है। यह घर के पर्यावरण को दूषित करता है और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से घर के उस स्थान पर वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
यह दोष परिवार के सदस्यों के रिश्तों, कार्यक्षमता और समृद्धि पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। किसी भी दरवाजे को घर का मुख्य स्थान माना जाता है, चाहे वह अंदर का दरवाजा हो या बाहर का। यह घर में ऊर्जा के आदान-प्रदान का केंद्र होता है। यदि इस स्थान पर रुकावट होती है, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो सकता है।
घर के भीतर के दरवाजे भी ऊर्जा प्रवाह का हिस्सा होते हैं। दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से कमरों में नकारात्मकता बढ़ सकती है और वहां रहने वालों का मन अस्थिर हो सकता है।
यदि संभव हो, तो दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की आदत छोड़ दें। इसके बजाय कपड़े रखने के लिए अलग से स्थान निर्धारित करें जैसे अलमारी या दीवार पर हुक लगाएं।
वास्तु दोष को कम करने के लिए दरवाजे पर तोरण या 'ओम' और 'स्वास्तिक' जैसे शुभ चिन्ह लगाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और घर में सकारात्मकता बढ़ाता है।
यदि किसी वजह से दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना अनिवार्य हो, तो ध्यान रखें कि आप इस स्थान को साफ और व्यवस्थित रखें। गंदे या पुराने कपड़ों को दरवाजे के पीछे टांगने से बचें।
ध्यान रखें कि दरवाजे को पूरी तरह से खोलने और बंद करने के लिए पर्याप्त स्थान होना जरूरी है। यह सकारात्मक ऊर्जा के सुचारु प्रवाह में मदद करता है। यदि आप दरवाजे के पीछे इतने कपड़े टांगते हैं जिससे दरवाजा खोलने में समस्या आती है तो ऐसा करना आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करने में बाधा ला सकता है।
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की आदत न केवल वास्तु शास्त्र के अनुसार हानिकारक हो सकती है, बल्कि इसका आपके जीवन में मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी होता है। आइए जानें कैसे-
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से आपको हमेशा अव्यवस्था का एहसास होता है। आपकी नजर जब भी इन कपड़ों में पड़ती है ये आपकी मनः स्थिति को भी प्रभावित कर सकते हैं। यह व्यक्ति के मन को भी अस्थिर कर सकते हैं और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके घर में किसी भी तरह की अव्यवस्था मानसिक शांति को बाधित कर सकती है। दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से व्यक्ति तनाव महसूस कर सकता है।
इस आदत से जीवनशैली में अनुशासन की कमी झलकती है, जो व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
अगर आप भी अपनी आदत वश या फिर जगह की कमी के कारण दरवाजे के पीछे कपड़े टांगते हैं तो आपको जल्द ही ये आदत बदलने की जरूरत है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।