Vastu Tips: वास्तु के अनुसार पूजा का सामान किस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

वास्तु शास्त्र में पूजा का सामान रखने के लिए सही स्थान और दिशा में रखने का विधान है। पूजा का सामान शुभता का प्रतीक माना जाता है और इसे भगवान को चढ़ाई जाती है। इसलिए इसे सही तरह के रखने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर जातक किसी भी सामान को सही दिशा में रखता है तो इसका अगर जातक के जीवन पर भी पड़ता है और यह परिणाम जातक पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं। अगर आप पूजा का कोई भी सामान जैसे की पूजा-पाठ के लिए सामग्री और भगवान का वस्त्र रखते हैं तो इसे सही स्थान पर रखना महत्वपूर्ण माना जाता है।
अब ऐसे में अगर आप पूजा-पाठ का सामान रख रहे हैं तो वास्तु के अनुसार इसे किस दिशा में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वास्तु के अनुसार पूजा-पाठ का सामान किस दिशा में न रखें?

वास्तु में दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। इस दिशा में पूजा का सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और घर में अशुभ प्रभाव आ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप पूजा-पाठ का सामान दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख रहे हैं तो यह दिशा भी शुभ नहीं माना जाता है। इस कोण को स्थिरता और पितरों से संबंधित माना जाता है। यहां पूजा का सामान रखने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और समृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। पूजा का सामान आप भूलकर भी घर की आग्नेय कोण यानी कि दक्षिण-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखें। इन दिशाओं को अशुभ माना जाता है। बाथरूम के पास वाले जगह में भी पूजा का सामान नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
सीढ़ियों के नीचे की जगह को भी वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता है। यहां पूजा का सामान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है और काम में कभी भी सफलता नहीं मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - अधिक पूजा-पाठ करने वाले लोग क्यों रहते हैं परेशान
पूजा का सामान का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा का सामान पवित्रता, शुभता और सकारात्मकता का कारक माना जाता है। इसलिए पूजा के सामान को कभी भी अपवित्र स्थान पर नहीं रखना चाहिए। इससे पूजा की पवित्रता और शुद्धि खत्म हो जाती है और व्यक्ति को पूजा का शुभ परिणाम नहीं मिलता है। पूजा का सामान हमेशा सही दिशा में रखें। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं और देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें - पूजा पाठ के दौरान इन 8 जरूरी बातों का रखें ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।