
हिंदू धर्म में गाय को हमेशा पुजनीय माना जाता है। इनमें से एक गाय कामधेनु हैं। ऐसा कहा जाता है कि आप अगर घर में कामधेनु गाय को रखते हैं, तो इससे घर में बरकत बनी रहेगी। लेकिन इस बार आप इसे घर में रखने की बजाए घर की दीवार पर लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं इनकी तस्वीर को घर की किस दिशा में लगानी चाहिए।
आपके घर में सकारात्मकता बनी रहे। इसके लिए आप कामधेनु गाय को उत्तर पूर्व दिशा में इस तस्वीर को लगाएं। घर की यह सबसे ज्यादा पवित्र दिशा मानी जाती है। यह दिशा भगवान शिव और देवताओं से जुड़ी होती है। कामधेनु गाय की तस्वीर या मूर्ति यहीं लगाने से घर में धन और शांति का वास होता है।

अगर आपके घर में अलग से पूजा का घर है, तो उसकी उत्तर या पूर्व की दीवार पर कामधेनु की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे पूजा का प्रभाव बढ़ता है और धार्मिक ऊर्जा मजबूत होती है। साथ ही, आपके रुके हुए कार्य भी आसानी से हो जाएंगे। इसलिए आप मंदिर की इस दीवार पर कामधेनु गाय की तस्वीर को जरूर लगवाएं।

इसे भी पढ़ें: घर में इस तरह रखें कामधेनु गाय की प्रतिमा, जीवन में आएगी खुशहाली
कामधेनु गाय की तस्वीर घर में लगाना धन, सुख और शांति बनाए रखता है, लेकिन उसे सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। उत्तर-पूर्व दिशा या पूजा स्थल में इसे स्थापित करें। इसकी नित्य पूजा पाठ करें। साथ ही, आप चाहें तो गाय की तस्वीर के पास एक छोटी सी गुल्लक रखें। इसमें गाय के नाम से कुछ पैसे डालें, ताकि आप गाय के नाम से दान कर सके।
इसे भी पढ़ें: चांदी का मोर बदल सकता है आपकी किस्मत, घर की इन 2 जगहों पर रखते ही बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।