Vastu Tips: बिना तोड़फोड़ किए घर से ऐसे दूर कर सकते हैं वास्तु दोष, पंडित जी के इन उपायों पर दें ध्यान

vastu: सपनों के घर में कोई कमी न रहे, इसके लिए हम हर चीजों का ध्यान रखकर घर को तैयार करते हैं। लेकिन इसके बाद भी वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक आ जाती है। ऐसे में आप अपने घर की कुछ चीजों को बदलकर इसे सही कर सकते हैं।
image

घर बनाने का सपना हर कोई देखता है। इसी वजह से अपने अपनी पसंद का घर बनवाते हैं। कुछ लोग वास्तु का ध्यान रखकर हर चीज को लगवाते हैं, तो कुछ लोग वास्तु दोष की पूजा करके घर तैयार करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कुछ समय बाद दोबारा स्थिति खराब होने लगती है। ऐसे में आपको घर तोड़कर इसे दोबारा बनवाना पड़ता है। इसकी वजह से पूरा घर पर खराब हो जाता है। लेकिन ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने इसके भी उपायों को हमारे साथ शेयर किया है। इसके लिए उन्होंने घर की चीजों में बदलाव बताएं हैं, जिसकी वजह से आपको घर को तोड़कर दोबारा तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको भी बताते हैं इन उपायों के बारे में।

क्रिस्टल को घर में जरूर रखें

Home vastu tips

वास्तु शास्त्र अगर खराब होता है, तो इसकी वजह से घर में नकारात्मकता रहती है। बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप कुछ ऐसी चीजों को अपने घर पर रखेंगी, जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा तो इससे आपको घर को तोड़कर दोबारा बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप अपने घर में क्रिस्टल की माला या पत्थर को जरूर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। साथ ही, आपके घर के वास्तु दोष को भी कम करता है।

रसोई में लगाएं बल्ब

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में बल्ब जरूर लगाएं। इसके बाद ट्यूबलाइट की जगह पर अपने घर मे बल्ब को जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही, रसोई में बनने वाले खाने पॉजिटिविटी आएगी। इससे आपके रसोई घर का वास्तु भी सुधर जाएगा। साथ ही, आपको घर तोड़कर तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आप भी पहनते हैं फटे-पुराने अंडरगारमेंट? धन हानि के साथ हो सकते हैं कई बड़े नुकसान

घोड़े की नाल लगाएं

ghode-ki-naal-significance

घर के वास्तु को सुधारने के लिए जरूरी है कि आप उन चीजों को घर में लगाएं। जिसे लगाने से आपके घर में सकारात्मकता आ सके। ऐसी ही एक चीज है घोड़े की नाल। घोड़े की नाल लगाने से आपके घर में किसी तरह की कोई भी नेगेटिव एनर्जी घर के अंदर नहीं आती है। साथ ही, आपके घर में हमेशा अच्छे कार्य होते हैं। इसे आप घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इसके लिए आपको एक लाल कपड़ा लेना है। इसके बाद इसे घर के द्वार पर लगाना है। इससे आपके घर में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें:घोड़े की मूर्ति का मुख घर में किस दिशा में रखनी चाहिए?

इन चीजों को घर में लगाने या रखने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आएगी। साथ ही, आपके घर में सकारात्मकता बनी रहेगी। इससे आपके घर का वातावरण भी अच्छा रहेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP