
Money Plant Vastu Tips At Home: धन हम सभी को चाहिए। ऐसे में हर कोई अपने घर में मनी प्लांट जिसे लोग धन को आकर्षित करने वाला पौधा कहते हैं। इसे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इस पौधे को घर में लगाती हैं, तो इससे आपके घर में पॉजिटिविटी और आर्थिक संकट कम होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसे अपने घर में लगाते हैं, लेकिन अगर आपको इस पौधे को लगाने के बाद भी अपने काम में किसी तरह की सफलता नजर नहीं आ रही है, तो ऐसे में इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से प्राप्त करें कि आखिर आप इसे लगाते समय किसी तरह की गलतियां कर रही हैं और इसे कैसे सुधारा जा सकता है?
मनी प्लांट घर में लगाना अच्छा होता है, लेकिन इसकी गलत दिशा आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी दिशा को बदलने से इसका प्रभाव भी बदल जाता है। इसलिए आपको एक्सपर्ट से इसकी सही दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का प्रभाव अच्छा होता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट के मुताबिक, मनी प्लांट उत्तर या पूर्व दिशा में सबसे शुभ माना जाता है। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं कम होती है और घर में कलह भी नहीं होता है।

कई बार ऐसा होता है कि हमारे पौधे सही हवी पानी न मिलने की वजह से सूख जाते हैं या उनके पत्ते पीले हो जाते हैं। इसके बाद भी हम उन्हें अपने घर में रखते हैं, लेकिन मनी प्लांट को न रखें। मनी प्लांट के सूखे या पीले पत्ते घर में सकारात्मक ऊर्जा रोकते हैं। इसे आर्थिक रुकावटों का संकेत भी मानते हैं। इसलिए आपको इस गलती को करने से भी चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: व्यापार में तरक्की के लिए करें ये खास काम, दूर होंगी सारी बाधाएं
कई बार हम छोटी-छोटी गलतियों का ध्यान नहीं रखते हैं। इसकी वजह से घर में वास्तु से जुड़ी समस्याएं होती है। मनी प्लांट के साथ ऐसी गलती न करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके पौधे की बेल जमीन पर न गिरे। जमीन पर इसकी बेल गिरना अशुभ माना जाता है। इसे हमेशा ऊपर की तरफ रखें। तभी आपको इसका लाभ प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: लोन और आर्थिक समस्याओं से पाएं राहत, करें जायफल का ये खास उपाय
वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट की बताई गई बातों का ध्यान रखेंगी, तो इससे आपके बिगड़े काम बनते नजर आएंगे। बस आपको गलती करने से हर बार बचना होगा। साथ ही आपको मनी प्लांट घर में लगाते समय अन्य बातों का भी खास ध्यान रखना होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।