Sun Sep 20, 2026 | Updated 09:33 PM IST

बिना पैसे खर्च किए कपूर से ऐसे करें घर का वास्तु दोष दूर

वास्तु शास्त्र में कपूर को बहुत लाभकारी माना गया है। कपूर के द्वारा किये गए कुछ सरल से उपायों से जीवन की हर एक परेशानी से निजात पाई जा सकती है। 
Updated:- 2024-01-16, 04:00 IST
how to remove home vastu dosh

Kapur Se Kaise Kare Ghar Ka Vastu Dosh Dur: वास्तु शास्त्र में कपूर को बहुत लाभकारी माना गया है। कपूर के द्वारा किये गए कुछ सरल से उपायों से जीवन की हर एक परेशानी से निजात पाई जा सकती है। कपूर को नकारात्मकता दूर करने में अचूक माना जाता है।

इसके अलावा, घर का वास्तु दोष भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किये आसानी से कपूर से दूर किया जा सकता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें कपूर के कुछ सरल उपाय बताये जिन्हें आजमाकर आप सरलता से घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। 

कपूर से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर?

kapur se vastu dosh kaise dur karne ke tarike

घर में जब वास्तु दोष होता है तब उसका सबसे पहला संकेत होता है आर्थिक हानि। घर में अगर अकारण ही धन हानि होने लगे तो समझ जाएं कि आपके घर में वास्तु दोष है। इसके अलावा, और भी कई संकेत होते हैं जो घर में वास्तु दोष को दर्शाते हैं जैसे कि पारिवारिक क्लेश या बीमारी का आना।

यह भी पढ़ें: Kapur Jalane Ke Niyam: आप भी जलाते हैं घर में कपूर तो जान लें सही समय और विधि

ऐसे में वास्तु दोष को ठीक करना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको अब पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप कपूर के जरिये आसानी से घर का वास्तु ठीक कर सकते हैं और दोष को दूर कर सकते हैं। कपूर के 5-6 टुकड़े लें। फिर उन्हें घी में डुबोकर मिट्टी के दीपक में जलाएं। 

kapur se vastu dosh kaise dur kare

इसके अलावा, आप घर के हर एक कोने में कपूर की छोटी-छोटी टिक्की रख सकते हैं और उन्हें तब तक रखे रहने दें जब तक वह खुद से खत्म नहीं होती जाती हैं। अगर आपके घर में कपूर की टिक्की खत्म होने लगे तो समझ जाएं कि धीर-धीरे वास्तु दोष और नकारात्मकता दूर होने लगी है। 

यह भी पढ़ें: किस बर्तन में जलाना चाहिए लौंग और कपूर?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोजाना शाम के समय रसोई में कपूर जलाना चाहिए। आप चाहें तो कपूर के साथ लौंग भी जला सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष होगा। साथ ही, अगर घर के किसी सदस्य को बुरी नजर लगी है तो वह बुरी नजर भी नष्ट हो जाएगी और घर से बीमारी चली जाएगी।  

 

अगर आप भी घर के वास्तु दोष से परेशान हैं या आपको लगता है कि आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि कपूर से कैसे घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।