Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

Vastu Tips: छत का रंग भी बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें कौन से रंग लाते हैं खुशहाली

Vastu Tips: आप अपने घर की छत पर रंग कराने के लिए वास्तु नियमों का ध्यान रखें। इससे आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
Updated:- 2026-05-20, 14:16 IST
image

हम जब भी नया घर बनाते हैं या घर का रिनोवेशन करवाते हैं, तो दीवरों से लेकर घर की छत पर भी अलग-अलग रंग कराते हैं, ताकि घर अच्छा नजर आए, लेकिन वही रंग हमारे घर के वातावरण पर भी बदल जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर की छत पर रंग कराने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखें। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके बारे में जानकारी शेयर की है।

छत पर कराएं सफेद रंग

वास्तु शास्त्र में घर की छत के लिए सफेद या ऑफ-व्हाइट रंग को सबसे उत्तम माना गया है। सफेद रंग शुद्धता, शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह रंग घर में आने वाली रोशनी को पूरी तरह से रिफलेक्ट करता है, जिससे कमरा बड़ा और हवादार नजर आता है। यह परिवार के सदस्यों के दिमाग को शांत रखता है और आपसी तालमेल को बेहतर बनाता है।

3 - 2026-05-20T104123.397

हल्का पीला रंग

घर की छत पर कराने के लिए आप हल्का पीला रंग भी पसंद कर सकती हैं। पीला रंग बृहस्पति देव का माना जाता है। ऐसे में इस रंग को कराने से घर में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही हमेशा सकारात्मक विचार मन में आते हैं। पूजा घर और बच्चों के स्टडी रूम में इस रंग को जरूरी करें। इससे जीवन में एकाग्रता बनी रहती है। साथ ही आपके मन में अच्छे विचार आते हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में नहीं लग रहा मन? किराए के मकान में करें वास्तु से जुड़े ये बदलाव

हल्का नीला रंग

बेडरूम या बच्चों के कमरे की छत के लिए हल्का नीला या स्काई ब्लू रंग एक बेहतरीन विकल्प है। नीला रंग जल और आकाश तत्व को दर्शाता है। यह रंग मानसिक तनाव को कम करने और एक सुकून भरी नींद लाने में मदद करता है।
यह घर के माहौल को ठंडा और शांत रखता है, जिससे सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।

2 - 2026-05-20T104124.521

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: नमक और नींबू के ये छोटे से उपाय बदल देगें घर का माहौल, घर में बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

घर की छत न सिर्फ आपके आशियाने को मजबूती देती है, बल्कि आपके भाग्य को भी प्रभावित करती है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि छत का रंग दीवारों के रंग से हमेशा हल्का होना चाहिए।

अदगर आपकी छत पर कोई वास्तु दोष है या अनजाने में गलत रंग हो गया है, तो छत के उत्तर-पूर्वी कोने में एक छोटा सा शीशा या इंटीरियर लाइट लगाकर वहां की ऊर्जा को संतुलित किया जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।