can we keep lakshmi charan at office desk as per vastu

Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रखना शुभ या अशुभ? जानें नियम

वास्तु शास्त्र में ऑफिस डेस्क पर कई चीजें रखने के नियम के बारे में बताया गया है। अब ऐसे में क्या ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रखना शुभ या अशुभ? इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-28, 14:00 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ खास चीजें रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपके काम में सफलता मिलती है। इन चीजों को सही दिशा में रखना भी जरूरी है। यहां कुछ चीजें बताई गई हैं जिन्हें आप अपनी ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं। वहीं ऑफिस डेस्क पर कुछ ऐसी चीजें जिन्हें रखने की मनाही होती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में भी बाधाएं आने लग जाती है। अब ऐसे में क्या ऑफिस डेस्क पर क्या लक्ष्मी जी के चरण रख सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

क्या ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रख सकते हैं?

02

लक्ष्मी चरण, जिन्हें लक्ष्मी पादुका भी कहा जाता है, देवी लक्ष्मी के पैरों के निशान हैं। इन्हें धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। लक्ष्मी चरण सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं। इन्हें डेस्क पर रखने से ऑफिस में सकारात्मक माहौल बनता है और नकारात्मकता दूर होती है। लक्ष्मी चरण को धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इन्हें डेस्क पर रखने से व्यापार और काम में वृद्धि होती है और सफलता मिलती है। लक्ष्मी चरण को शांति और स्थिरता का प्रतीक भी माना जाता है। इन्हें डेस्क पर रखने से मन शांत रहता है और काम में एकाग्रता बढ़ती है। आपको बता दें, ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी जी के चरण हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होने चाहिए। यह दिशा धन और समृद्धि के लिए शुभ मानी जाती है। इसलिए आप अपने ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - घर पर हमेशा हंसते हुए लाफिंग बुद्धा क्यों रखे जाते हैं? जानें कुछ रोचक तथ्यों के बारे में

ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण किस तरह रखना चाहिए?

01

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी चरण को सही दिशा में और सही तरीके से रखने से घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। लक्ष्मी चरण को हमेशा अपने बैठने की दिशा में रखें। इसका मतलब है कि जब आप कुर्सी पर बैठे हों तो आपके सामने की ओर लक्ष्मी चरण होने चाहिए। लक्ष्मी चरण को डेस्क के ऊपरी बाएं कोने में रखें। यह स्थान धन और समृद्धि का प्रतीक है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर के सामने बिजली का खंभा होना शुभ या अशुभ?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;