where to place brass sun at home vastu

Brass Sun Vastu: घर की इन जगहों पर लगाएं पीतल का सूरज, घर में आएगी खुशहाली

Brass Sun Vastu Benefits: यदि हम अपने घर में चीजों का निर्धारण वास्तु नियमों के अनुसार करते हैं तो जीवन की समस्त ऊर्जा को नियंत्रित करने और इनका संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।   
Editorial
Updated:- 2024-02-16, 16:21 IST

घर में रखी कोई भी चीज यदि वास्तु के नियमों के अनुसार रखी होती है, तो सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि जब भी हम किसी भी वस्तु को गलत स्थान पर रखते हैं, तब इसकी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है और इसके फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं।

ऐसे ही घर में पीतल का सूरज लगाने की सलाह दी जाती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा घर के एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रवाहित होती है। कई बार हम वास्तु के अनुसार पीतल का सूरज सही जगह पर नहीं लगाते हैं, जिससे इसके शुभ फल नहीं मिलते हैं। 

आपने कई घरों के मुख्य द्वार पर किसी न किसी धातु  की आकृति लगी देखी  होगी। मुख्य रूप से पीतल या तांबे का सूर्य लगाया जाता है। वास्तु के अनुसार उन्हें सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है।

इसका लाभ उठाने के लिए आपको पीतल का सूरज ही घर के मुख्य द्वार पर लगाने की सलाह दी जाती है।  आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें पीतल के सूरज के लाभ और सही दिशा के बारे में विस्तार से। 

घर में आने वाली सूर्य की किरणों के प्रभाव  

यदि हम रोज सुबह सूर्योदय के बाद सूर्य की रोशनी की बात करते हैं, तो इसका आगमन घर के लिए कई तरह से अच्छा माना जाता है। सूर्य की किरणों से घर में ऊर्जा का प्रवाह भी होता है।

सूर्य को शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है और इससे निकलने वाली किरणें सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। यदि आपके घर में सूर्य की रौशनी पूरी तरह से नहीं पड़ती है,तो किसी शुभ धातु का सूरज मुख्य द्वार पर लगाने की सलाह दी जाती है। इनमें से पीतल धातु के सूरज को सबसे अच्छा माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आएगी सुख समृद्धि

क्या घर में पीतल का सूरज लगाना ठीक है?

is it good to place brass sun at home

यदि हम वास्तु की मानें तो पीतल धातु को गुरु बृहस्पति की धातु माना जाता है। यदि आप इससे बने सूर्य को घर में लगाते हैं, तो आपके जीवन में गुरु  ग्रह की पूर्ण कृपा बनी रहती है। यही नहीं, गुरु और सूर्य की ऊर्जा के संयोजन से घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा कई गुना तक बढ़ जाती है और किसी भी बुरी शक्ति का नाश होता है। 

पीतल का सूरज कहां लटकाते हैं?

अगर हम पीतल के सूरज के लिए दिशा की बात करें, तो वास्तु के अनुसार पीतल के सूर्य को रखने के लिए सबसे अच्छी जगह कमरे की पूर्वी दीवार होती है। पूर्व उगते सूरज की दिशा है और यह नई शुरुआत, विकास और समृद्धि से जुड़ी है। यदि हम पीतल या अन्य किसी भी पवित्र धातु का सूर्य पूर्वी दीवार पर लगाते हैं, तो घर या ऑफिस में सूर्य के गुणों को बढ़ाने में मदद मिलती है। 

आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए है कि पीतल का सूर्य कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व की दिशा माना जाता है और यह क्रोध और संघर्ष से जुड़ी होती है। यदि आप इस दिशा में सूरज लगाती हैं, तो आपके घर में बेवजह लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। 

कौन सी धातु का सूर्य घर के लिए अच्छा है?

which metal is good for vastu sun

घर के लिए पीतल और तांबे के सूर्य को सबसे उपयुक्त माना जाता है। तांबे और पीतल दोनों ही धातुओं से बने सूर्य घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए वास्‍तु के प्रमुख उपायों में से एक हैं।

इन धातुओं के सूरज को सूर्य की आकृति का बनाया जाता है, ताकि सौर्य ऊर्जा को अवशोषित किया जा सके और घर के सभी स्थानों से नकारात्मकता को दूर किया जा सके। यदि आप पीतल के सूर्य को सही स्थान पर लगाते हैं, तो सभी प्रकार की ऊर्जाएं इसमें प्रवेश करती हैं और उस घर में रहने वाले व्यक्ति की बुद्धि हमेशा तीव्र बनी रहती है। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस तरह रखें पीतल का कछुआ, आएगी सुख समृद्धि

पीतल का सूर्य कब लगाना चाहिए?

यदि आप पीतल का सूर्य अपने घर में पहली बार लगा रही हैं, तो इसके लिए सबसे अच्छा दिन रविवार का माना जाता है। दरअसल, यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है और पीतल के सूर्य को इस दिन घर में लगाने से सदैव सूर्य देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। यही नहीं, इसके भीतर पूरी तरह सूर्य की ऊर्जा का संचार भी होता है, जो  पूरे घर में प्रवाहित होती है। 

पीतल का सूरज रखने के क्या फायदे हैं? 

brass sun vastu tips for home

यदि आप घर या ऑफिस में पीतल का सूरज लगाते हैं, तो ये आपकी समग्र ऊर्जा और सकारात्मकता में सुधार करता है, जिससे आपके जीवन में नई शुरुआत, विकास और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है।

ये ज्ञान और आध्यात्मिकता को बढ़ाता है और घर में सौभाग्य को आकर्षित करने में मदद करता है। इससे आपकी प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलता है और शक्तिशाली लोगों से ताकत और समर्थन मिलता है। यही नहीं, पीतल के सूरज से निकलने वाली ऊर्जा जीवन की  बाधाओं और चुनौतियों पर काबू पाने में भी मदद करती है।

यदि आप घर में पीतल का सूरज लगाती हैं तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Images: amazon.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;