Diwali 2024 Vastu Tips: दिवाली के दिन लक्ष्मी कदम और शुभ-लाभ लगाते समय न करें ये गलती, पैसों का होगा नाश

दिवाली इस साल 1 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। हालांकि 29 अक्टूबर को धनतेरस के साथ ही दिवाली महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। दिवाली पर्व के मौके पर लोग घर में मां लक्ष्मी के कदम और शुभ-लाभ के चिन्ह लेकर आते हैं और घर के अलग-अलग स्थानों पर चिपकाते हैं।
वहीं, कुछ लोग आलते या कुमकुम से खुद मां लक्ष्मी के चरण बनाते हैं और शुभ-लाभ लिखते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दिवाली पर अगर लक्ष्मी कदम और शुभ-लाभ लगाते समय किसी भी प्रकार की भूल हो जाती है तो उससे घर की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर दिखता है।
यहां तक कि धन हानि तेजी से होने लगती है और घर में दरिद्रता छाने लगती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कैसे, कहां और किस प्रकार के लक्ष्मी कदम एवं शुभ-लाभ घर में लगाने चाहिए। साथ ही, जानेंगे दिवाली पर इन्हें लगाने के लाभ भी।
कैसे लक्ष्मी कदम और शुभ लाभ दिवाली पर घर लाएं?
लक्ष्मी कदम का आकार एक सामान्य हथेली के बराबर होना चाहिए। लक्ष्मी कदम का रंग लाल, हरा, पीला या गुलाबी होना चाहिए। अगर रंगबिरंगे लक्ष्मी कदम हैं तो भी वह अच्छे माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Diwali 2024: क्या पुरानी लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा का कर सकते हैं दिवाली पूजन में दोबारा प्रयोग?
इसके अलावा, शुभ-लाभ का आकार उतना बड़ा होना चाहिए कि आसानी से पढ़ने में आ सके। ज्यादा बड़ा भी नहीं लाना चाहिए। शुभ-लाभ जुड़े हुए न हों, अलग-अलग हों और लाल रंग में ही हों।
घर में दिवाली पर कहां लगाएं लक्ष्मी कदम और शुभ लाभ?
कई लोग लक्ष्मी कदम घर के मुख्य द्वार पर चिपका या बना देते हैं या फिर घर के मुख्य द्वार के बाहर लगा देते हैं जो कि गलत है क्योंकि कि जो भी कोई घर में आता है तो फिर मां लक्ष्मी के उन्हीं चरणों पर पैर रखकर आता है।
जबकि करना ये चाहिए कि घर के मंदिर की ओर जाते हुए मां लक्ष्मी के कदम लगाने या बनाने चाहिए क्योंकि यह इस बात का प्रतीक माना जाता है कि मां घर में प्रवेश कर साक्षात मंदिर में विराजमान हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली पर सफेद उल्लू और छछूंदर दिखने का क्या मतलब है?
वहीं, शुभ लाभ बनाना या लगाना चाहते हैं तो उसे घर के मुख्य द्वार पर ऐसे लगाएं कि आते-जाते वह दिखता रहे। घर के मेन डोर पर शुभ-लाभ लगाने के बाद उसके उपर से लड़ियों को लटका देना सही नहीं है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दिवाली पर घर में कहां, कैसे और किन नियमों के साथ लगाएं लक्ष्मी कदम एवं शुभ-लाभ के चिन्ह।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।