where we should not keep alcohol as per vastu

घर में किस जगह भूल से भी न रखें शराब या कोई भी तामसिक चीजें?

घर में यूं तो तामसिक चीजें नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर आप रखते हैं तो कम से कम वास्तु के अनुसार रखें। इससे आपको लाभ तो कुछ नहीं होगा, लेकिन आप इन तामसिक चीजों से पड़ने वाले दुष्प्रभावों या होने वाली हानियों से बच सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-06, 16:18 IST

घर में चीजें अगर वास्तु अनुसार हो तो सुख-समृद्धि आती है और अगर वास्तु के अनुसार न हो तो इससे जीवन में परेशानियों का तांता लगा रहता है। सरल शब्दों में कहें तो घर में रखी हर एक चीज का नाता वास्तु से होता है और हर एक चीज का प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे तामसिक चीजों की।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में यूं तो तामसिक चीजें नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर आप रखते हैं तो कम से कम वास्तु के अनुसार रखें। इससे आपको लाभ तो कुछ नहीं होगा, लेकिन आप इन तामसिक चीजों से पड़ने वाले दुष्प्रभावों या होने वाली हानियों से बच सकते हैं।

घर में कहां न रखें शराब या तामसिक चीजें?

ईशान कोण (उत्तर-पूर्व): यह दिशा सबसे पवित्र मानी जाती है और इसका संबंध भगवान शिव से है। यह दिशा पूजा-पाठ और ध्यान के लिए उत्तम होती है। इस दिशा में शराब या तामसिक चीजों को रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है, मानसिक शांति भंग होती है और धन की हानि हो सकती है। इसे देवताओं का स्थान माना जाता है इसलिए यहां ऐसी चीजें रखने से उनका अपमान होता है।

ghar mein sharab kaha na rakhe

ब्रह्म स्थान (घर का केंद्र): घर का मध्य भाग यानी ब्रह्म स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह पूरे घर में ऊर्जा का संचार करता है। इस स्थान को हमेशा साफ और खाली रखना चाहिए। यहां शराब या तामसिक चीजें रखने से घर की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है जिससे घर में कलह, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आर्थिक तंगी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: रसोई के वास्तु को बिगाड़ सकती हैं ये 3 टाइल्स डिजाइन, अभी जानें और खरीदने से बचे

उत्तर दिशा: यह दिशा कुबेर यानी धन के देवता की मानी जाती है। यह दिशा धन, समृद्धि और अवसरों को आकर्षित करने का काम करती है। यदि इस दिशा में शराब या तामसिक चीजें रखी जाएं तो धन का प्रवाह रुक जाता है और घर में बरकत नहीं आती। इससे आय और करियर में भी बाधाएं आ सकती हैं।

पूर्व दिशा: यह दिशा सूर्य देव की होती है और सम्मान, स्वास्थ्य और सफलता से जुड़ी होती है। इस दिशा में शराब रखने से व्यक्ति का मान-सम्मान कम होता है, स्वास्थ्य खराब होता है और समाज में उसकी प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तामसिक चीजें जैसे कि शराब, मांस और प्याज-लहसुन आदि घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं।

यह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: वर्किंग डेस्क पर मौजूद ये 3 रंग कर सकते हैं करियर में रुकावट पैदा, जानें यहां

जब इन चीजों को गलत दिशा में रखा जाता है तो इसके कई हानिकारक परिणाम हो सकते हैं। घर के सदस्यों में तनाव, क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन का प्रवाह रुक जाता है और बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं। घर में शांति भंग होती है और आपसी संबंध खराब होते हैं।

ghar mein sharab kaha nahi rakhni chahiye

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
घर में केले का पेड़ लगाना सही है?
घर में केले का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। 
वास्तु अनुसार घर में कितने कमरे होने चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में 2 या 4 कमरे होना सबसे ज्यादा शुभ होता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;