
व्यापार की सफलता केवल कड़ी मेहनत पर ही नहीं, बल्कि दुकान या ऑफिस के वातावरण और वहां की ऊर्जा पर भी निर्भर करती है। इसी ऊर्जा को पॉजिटिव बनाने के लिए जरूरी है कि आप कुछ खास उपायों को करें, ताकि आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकें। साथ ही आपके व्यापार में तरक्की नजर आ सके। इसके लिए आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए तरीके का खास ध्यान रखें, ताकि आपके जीवन में तरक्की के रुके सभी रास्ते आसानी से पार हो सके।
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने ऑफिस में कई सारे पौधे लगाते हैं, लेकिन तुलसी सबसे ज्यादा खास होती है। इसे लगाने से हर तरफ सकारात्मकता बनी रहती है। इसकी वजह से कभी किसी तरह की परेशानियां नहीं हो सकती हैं। ऐसे में आप तुलसी के पौधे को भी जरूर लगाएं। तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए आप इस पौधे को लगाकर अपने करियर से जुड़ी समस्याएं कम कर सकती हैं। आप इसे शुक्रवार के दिन अपने ऑफिस में लगाएं।

दूर्वा घास भगवान गणेश को काफी प्रिय होती है। इसलिए इसे लोग बुधवार के दिन गणपति जी को जरूर चढ़ाते हैं। आप भी दूर्वा का ये खास उपाय करके अपने व्यापार में तरक्की पा सकती हैं। इसके लिए आपको दूर्वा घास का एक बंडल बनाना है। इसे कलावे से बांधकर अपनी तिजोरी में रखना है। इसे आपको हर 21 दिन बाद बदलना है। इससे आपके व्यापार में पैसों का फ्लो लगातार बना रहेगा। साथ ही आपको बढ़ोतरी नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
वास्तु उपाय के लिए इन्हें जरूर करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। साथ ही आपको व्यापार में किसी तरह की परेशानियां भी नहीं आ सकती हैं। आपको बस एक्सपर्ट के बताए गए तरीके का खास ध्यान रखें। इस बात को भी जानें की किस समय और दिन पर आपको ये उपाय करने हैं, ताकि आपके इस उपाय से पैसों की कमी या नए काम में किसी तरह की परेशानियां न आए। आप अच्छे से अपने बिजनेस को आगे बढ़ा पाएं।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।