Vastu Upay: घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए छिड़कें ये इत्र, होगा वास्तु संतुलन

घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और वास्तु संतुलन बनाए रखने के लिए इत्र का प्रयोग एक सरल और प्रभावशाली उपाय है। सुगंध न केवल मन को शांत करती है, बल्कि घर की ऊर्जा पॉजिटिव नजर आएगी। इसके लिए आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए इत्र को घर पर छिड़कें। हर एक इत्र का क्या लाभ होता है इसके बारे में आपको आर्टिकल में बताते हैं?
चंदन वाला इत्र घर में छिड़के
आप घर में चंदन का इत्र छिड़के। इसे अगर आप पूजा घर में छिड़केंगी, तो इससे घर में शांति और ध्यान लगा रहेगा। साथ ही ये पूजा घर में ऊर्जा पॉजिटिव बनी रहेगी। इसलिए जब भी आपके घर में कोई पूजा-पाठ हो तो आप चंदन वाले इत्र को छिड़कें। इससे पूजा में भी मन लगा रहेगा। इत्र आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।

गुलाब का इत्र घर में छिड़कें
गुलाब प्रेम, करुणा, और शुद्धता का प्रतीक है। इसे देवी लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। यह प्रेम संबंधों को मजबूत करता है, मन में सकारात्मक भावनाएं उत्पन्न करता है, और घर में खुशी व सौभाग्य को आकर्षित करता है। इसे बेडरूम या लिविंग रूम में छिड़कना शुभ होता है। यह इत्र भी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
चमेली या मोगरा का इत्र
अगर आपको लग रहा है कि आपके घर में किसी तरह की समस्या आ रही है, या लोग आना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप चमेली और मोगरा का इत्र छिड़क सकती हैं। ये दोनों ही इत्र सौभाग्य और आकर्षण के प्रतीक हैं। मोगरा को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और मन में आशावाद को बढ़ाता है। इसे मुख्य द्वार के आसपास छिड़कना शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: घर के मंदिर में रोजाना जलाती हैं कपूर तो न करें ये गलतियां, बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा
इत्र छिड़कने के वास्तु नियम
- इत्र का छिड़काव उत्तर-पूर्व या ब्रह्म स्थान में करना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि ये दिशाएं शुद्धता और ऊर्जा का स्रोत हैं।
- सीधे दीवारों पर छिड़कने के बजाय, आप इसे पानी में मिलाकर पूरे घर में छिड़क सकते हैं, या अरोमा डिफ्यूज़र या मिट्टी के दीये में डालकर उपयोग कर सकते हैं।
- हमेशा प्राकृतिक और शुद्ध इत्र का ही उपयोग करें, सिंथेटिक खुशबू वाले इत्रों से बचें
इसे भी पढ़ें: माचिस की 2 तीलियों से ऐसे चेक करें अपने घर का औरा, झटपट पकड़ में आ जाएगी नकारात्मक ऊर्जा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।