हमारे आस-पास की चीजों के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। यदि हम सही जगह पर वस्तुएं रखते हैं तो सदैव समृद्धि बनी रहती है। यही नहीं कई बार चीजों का गलत निर्धारण आपको जीवन में असफलता भी दिला सकता है।
घर ही नहीं बल्कि वर्कप्लेस पर भी यदि वस्तुओं का निर्धारण सही तरीके से होता है तो ये आपके लिए प्रगति के मार्ग खोलने में मदद कर सकते हैं। यदि आप अपने वर्कप्लेस को सकारात्मक बनाना चाहती हैं तो उसमें कुछ वस्तुएं रख सकती हैं।
वास्तु की कुछ विशेष चीजें आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती यहीं और आपके मन को एकाग्र करने में भी मदद करते हैं। अगर आप भी अपने ऑफिस या दुकान के लिए सकारात्मक ऊर्जा के द्वार खोलना चाहती हैं और धन का आगमन बनाए रखना चाहती हैं तो ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया द्वारा यहां बताई चीजें सही दिशा में जरूर रखें।
आपको हमेशा वास्तु के नियमों का ध्यान देते हुए अपनी डेस्क निर्धारित करनी चाहिए। यह खिड़कियों से भरपूर प्राकृतिक रोशनी से भरपूर होती है। किसी भी दूकान में डेस्क को कार्यालय के प्रवेश द्वार के सामने एक दीवार के साथ तिरछे रखना चाहिए। ऐसी डेस्क पर बैठे किसी भी व्यक्ति को कार्यालय के सभी दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह से दिखाई देंगी। यह स्थिति आपको किसी भी स्थान के प्रवेश बिंदु से सभी अवसर देखने देती है और सकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती है।
यदि आप किसी किसी दुकान की समृद्धि चाहते हैं तो आपको ध्यान देना है कि इसके मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीरलगाएं। ऐसी तस्वीर आपकी दुकान के लिए शुभ साबित होगी और प्रवेश द्वार से सीधे सकारात्मक ऊर्जा भीतर प्रवेश करेगी। किसी भी वर्कप्लेस पर ऐसी तस्वीर बहुत शुभ मानी जाती है।
घोड़े ताकत, वीरता, कड़ी मेहनत और साहस का प्रतीक माने जाते हैं। इसी वजह से घोड़ों को प्राचीन पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और इन्हें हमेशा से समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
यह विडियो भी देखें
जब घोड़ों को तस्वीर में दौड़ते हुए दिखाया जाता है तो सफलता का प्रतीक होते हैं। सौभाग्य, सफलता यदि आप अपने वर्क प्लेस पर ऐसी तस्वीरें लगाते हैं तो इसका मतलब है कि इसकी सकारात्मक ऊर्जा आपको जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित करेगी। दुकान या ऑफिस की डेस्क अपर सात घोड़ों की पेंटिंग रखने से आपके लिए धन के मार्ग खुल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: वर्कप्लेस में इन रंगों का करें इस्तेमाल, करियर में मिलेगी तरक्की
यदि आप अपने किसी वर्क प्लेस पर पानी का कोई स्रोत रख सकती हैं तो ये आपके लिए शुभ होगा। खासतौर पर यदि आप दुकान के मुख्य द्वार पर ऐसा कोई स्रोत रखती हैं तो ये हमेशा धन को आमंत्रित करता है। किसी भी पानी के स्रोत को वर्कप्लेस पर रखना धन लाभ देता है। आपको ये स्रोत वर्क प्लेस की उत्तरी दिशा में रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: घर में ऑफिस सेटअप करते समय इन वास्तु टिप्स पर जरूर दें ध्यान
आप अपने ऑफिस की डेस्क पर ड्रीम कैचर लगा सकती हैं। ये आपके सपनों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं और इससे आपका ध्यान केंद्रित रहता है। कोशिश करें कि इसे अपने वर्कप्लेस के ठीक सामने रखें। ये आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खोलने में मदद कर सकते हैं। ये आपको धन लाभ देने में मदद करता है।
तांबे का सूरज आपको हमेशा ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। ऐसी मान्यता है कि यह असली के सूर्य के बराबर ऊर्जा का स्रोत होता है। जिन स्थानों पर सूर्य की रोशनीनहीं पड़ती हैं वहां मुख्य रूप से इसे लगाया जा सकता है। घर के मुख्य द्वार पर और दुकान के प्रवेश द्वार पर इसे लगाना आपके लिए पॉजिटिव एनर्जी लाने में मदद करता है। तांबे का सूरज आपको उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
अगर आप अपने वर्कप्लेस पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहती हैं तो यहां बताई कुछ चीजों को सही दिशा और स्थान पर रख सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: freepik.com, amazon.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।