Vastu Tips: पायदान के नीचे रखें ये एक सफेद चीज, कभी नहीं आएगी नेगेटिविटी

हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशहाली बनी रहे। इसके लिए कई सारे उपाय किए जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा के कारण काम अटकने लगते हैं। ऐसे में हमारी मम्मी भी कहती हैं कि घर को नजर लग गई है। इस असर को कम करने के लिए आप पंडित विघाशंकर जी के बताए गए तरीके को ट्राई करें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बाहर ही रहेगी। साथ ही, आपके घर में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।
घर में नकारात्मक ऊर्जा का पता कैसे लगाएं
पंडित जी के अनुसार, जब भी आपके घ में नकारात्मक ऊर्जा होती है, तो ऐसे में आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। साथ ही, आप जो भी कार्य करते हैं, उनको करने के बाद भी उसका फल सही तरीके से नहीं मिलता है। ऐसे में आपके घर में हमेशा कलह रहती है। इससे पता चलता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है। जिसे दूर करने के लिए आपको सही उपाय करना चाहिए।
घर से नेगेटिव एनर्जी को कैसे रखें दूर
इसके लिए आप अपने घर के बाहर रखे पायदान के नीचे नमक एक पोटली में डालकर रखें। इससे जो भी बाहर से नकरात्मक ऊर्जा आपके घर के अंदर आने वाली होंगी। वह वहीं रुक जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है, जिससे घर में शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए इसका यह उपाय आपके घर में सुख-शांति बनाएगा।
इसे भी पढ़ें: घर की सुख-समृद्धि के लिए पूर्व दिशा में रखें ये पौधे
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप घर में किसी भी ऐसी चीज को रख रहे हैं, जिससे घर का वातावरण पॉजिटिव हो रहा है। इसके लिए पंडित जी से दिशा के बारे में जानकारी जरूर लें।
- पंडित जी से इस बात को जरूर पूछ लें कि जिस उपाय को कर रहे हैं वो किस दिन करना सही रहेगा।
- अगर आप किसी तरह की कोई पूजा करा रहे हैं, तो उसे कैसे और किस दिन करवाएं, ताकि आपके घर में सकारात्मकता बनी रहे।
इसे भी पढ़ें: Astro Tips: घर की सुख-समृद्धि के लिए किस विधि से करें अक्षय तृतीया की पूजा
इस तरह से आप अपने घर को बुरी नजर से बचा सकते हैं। साथ ही, अपने घर की सुख-समृद्धि को बनाकर रख सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।