Taurus Zodiac: वृषभ राशि के लोगों की इन राशियों से रहती है अनबन

Vrishabh Rashi Ke Dost Aur Dushman: हर राशि की किसी न किसी दूसरी राशि के साथ एक बॉन्डिंग होती है।
जहां कुछ राशियों के आपस में संबंध बहुत अच्छे होते हैं तो वहीं, कुछ राशियों के साथ संबंध बहुत खराब माने जाते हैं।
इसी कड़ी ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि किन राशियों के साथ वृषभ राशि की बिलकुल भी नहीं बनती हैं।
क्या है वृषभ राशि से जुड़ा ज्योतिष? (Taurus Zodiac Astrology)
- वृषभा राशि को ज्योतिष में पृथ्वी तत्व माना गया है।
- पृथ्वी तत्व का मित्र जल (जल के उपाय) और अग्नि तत्व को माना गया है।
- इसके अलावा, पृथ्वी तत्व का शत्रु माना जाता है वायु तत्व।
- ऐसे में वृषभ राशि की दोस्त जल और अग्नि तत्व की राशियां हैं।
- वहीं, वृषभ राशि को वायु तत्व की राशि से बचने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ
किन राशियों के लोगों से वृषभ राशि के लोगों की जमती है जोड़ी? (Most Compatible Zodiac Signs With Taurus Zodiac)
- 12 राशियों में से जल तत्व राशि में कर्क और मीन राशि आती हैं।
- जबकि सिंह और मेष अग्नि तत्व राशियों के रूप में जानी जाती हैं।
- ऐसे में वृषभ राशि की कर्क और मीन राशि से अच्छी पटरी खाती है।
- वहीं, सिंह और मेष राशि के साथ भी वृषभ राशि के संबंध अच्छे हैं।
किन राशियों के लोगों से वृषभ राशि के लोगों की रहती है अनबन? (Least Compatible Zodiac Signs With Taurus Zodiac)
- मिथुन, तुला और कुंभ राशियां वायु तत्व का प्रतीक मानी जाती हैं।
- ऐसे में वृषभ राशि को मिथुन, तुला और कुंभ (कुंभ राशि का स्वभाव) से सतर्क रहना चाहिए।
- ये तीन राशियां वृषभ राशि की हमेशा से विरोधी मानी जाती हैं।
- इन 3 राशियों के लोगों के कारण वृषभ राशि के लोग कष्ट भोगते हैं।
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि वाले भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल, हो सकता है भारी नुकसान
किन राशियों के लोगों से वृषभ राशि के लोगों का है मिलाजुला तालमेल? (Mid Compatible Zodiac Signs With Taurus Zodiac)
- वृश्चिक राशि के लोगों का वृषभ राशि के लोगों से ठीकठाक तालमेल है।
- वहीं, धनु राशि के लोगों के साथ वृषभ राशि का एकतरफा रिश्ता रहता है।
अगर आपकी राशि वृषभ है तो आप भी यहां इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं कि आपकी किन राशियों के साथ बिलकुल भी नहीं बनती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।