Number 7 Ke Upay: क्या आपकी बर्थडेट का टोटल भी आता है 7? रोजाना ये 5 काम करने से जाग सकती है सोई किस्मत

जिन लोगों की जन्मतिथि का जोड़ 7 आता है, यानी जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो, उन पर अंक ज्योतिष के अनुसार केतु ग्रह का प्रभाव होता है। ये लोग बहुत रहस्यमयी, आध्यात्मिक और अपने विचारों में खोए रहते हैं। अक्सर इन्हें भाग्य का साथ कम मिलता है। अगर आपकी बर्थडेट का टोटल भी 7 है और आपकी खुशियों के भी आड़े आपकी किस्मत आ रही है तो ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा बताए गए ये 5 काम आप रोजाना कर सकते हैं, इससे आपको भाग्य का साथ मिलने लगेगा।
गणेश जी की पूजा और दूर्वा अर्पित करना
गणेश जी को केतु ग्रह का स्वामी माना जाता है। रोजाना सुबह गणेश जी की पूजा करने और उन्हें दूर्वा (हरी घास) अर्पित करने से केतु ग्रह शांत होता है। इससे आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और किस्मत आपका साथ देने लगती है।

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना
केतु ग्रह को शांत करने और अपनी किस्मत को जगाने के लिए रोजाना सुबह नहाने के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए ऐसा करने से न सिर्फ केतु शांत होता है बल्कि अन्य ग्रहों का भी आशीर्वाद मिलता है।
यह भी पढ़ें: क्या वाकई 8 नंबर होता है अशुभ? श्रापित देवता से जुड़ी है इसकी कहानी
कुत्ते को रोटी खिलाना
केतु ग्रह का संबंध जानवरों, खासकर कुत्तों से भी होता है। रोजाना सुबह या शाम को एक रोटी पर थोड़ा सा तेल लगाकर काले या भूरे कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से केतु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है और आपकी किस्मत चमकने लगती है।

तिल और गुड़ का दान
हर मंगलवार को किसी गरीब या ज़रूरतमंद व्यक्ति को तिल और गुड़ का दान करें। तिल और गुड़ का दान केतु ग्रह के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। इससे आपके जीवन में धन और समृद्धि आती है और दुर्भाग्य कभी परेशान नहीं कर पाता है।
यह भी पढ़ें: इस मूलांक के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं शनिदेव, नहीं होता साढ़े साती का कोई बुरा प्रभाव
केसर का तिलक लगाना
केसर को एक पवित्र और शुभ सामग्री माना जाता है। रोजाना सुबह नहाने के बाद अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है और केतु ग्रह का शुभ प्रभाव आप पर बना रहता है जिससे आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- मूलांक 7 की महिलाएं कैसी होती हैं?
- मूलांक 7 की महिलाएं निर्णय लेने में निपुण होती हैं। साथ ही, पति की किस्मत बदल देती हैं।
- मूलांक का पता कैसे लगाएं?
- इसके लिए आपको सिर्फ अपने बर्थडे डेट को जोड़कर नंबर निकालना है। इससे आपका मूलांक पता चल जाएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।