Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

माथे पर केसर का तिलक लगाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे

किसी भी ऐसी सामग्री का तिलक माथे पर लगाना शुभ माना जाता है जो आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद करता है। ऐसी ही एक सामग्री है केसर। यदि आप इसका तिलक लगाते हैं तो कई लाभ हो सकते हैं। 
Updated:- 2023-07-18, 03:00 IST
image

हमारी संस्कृति में किसी भी शुभ काम के पहले माथे पर तिलक लगाने से विजय की प्राप्ति होता है। ऐसा माना जाता है कि जब घर का कोई भी सदस्य हमारे माथे पर तिलक लगाता है तो यह शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद का संकेत देता है।

तिलक कई अलग चीजों से लगाया जाता है जैसे हल्दी, चन्दन, कुमकुम, अक्षत और केसर। किसी भी पूजा पाठ के समय या फिर किसी के आशीर्वाद स्वरूप माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है।

जिस प्रकार हल्दी और चंदन का तिलक लगाना हमारे लिए बहुत शुभ माना जाता है उसी प्रकार केसर का तिलक लगाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मान्यता है कि केसर का तिलक कई कारणों से हमारे जीवन में अच्छे संकेत देता है और इससे सुख समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें माथे पर केसर का तिलक लगाने के ज्योतिष लाभों के बारे में। 

सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करता है 

kesar tilak significance in astro

केसर एक पवित्र सामग्री माना जाता है जो सौभाग्य और समृद्धि से जुड़ा होता है। ऐसा कहा जाता है कि माथे पर केसर का तिलक लगाने से इन सकारात्मक ऊर्जाओं को आकर्षित करने में मदद मिलती है।

यदि कोई व्यक्ति शुभ काम से पहले केसर का तिलक लगाता है तो उसे सफलता मिलती है। केसर को एक पवित्र और शुभ सामग्री माना जाता है इसलिए जब हम इसका तिलक माथे पर लगाते हैं तब आशीर्वाद और दैवीय कृपा प्राप्त होती है।

इसे जरूर पढ़ें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से खुल सकता है भाग्‍य, जानें इसके फायदे

एकाग्रता को बढ़ाता है 

ऐसा कहा जाता है कि केसर एकाग्रता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। दरअसल जब हम माथे के बीचों-बीच तिलक लगाते हैं तो ये शरीर के सातों चक्रों को नियंत्रित करता है। यह शरीर के उन चक्रों को उत्तेजित करता है, जो अंतर्ज्ञान से जुड़े होते हैं। इस वजह से यदि हम माथे पर केसर का तिलक लगाते हैं तो पढ़ाई के साथ करियर और नौकरी में भी ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। 

नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है 

why we should apply kesar tilak

ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि केसर न्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें शुद्धिकरण और सफाई के गुण मौजूद होते हैं। केसर को आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने वाला भी कहा जाता है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि जो भी मस्तक पर केसर का तिलक (माथे पर चंदन का तिलक लगाने के फायदे) लगाता है उसके ऊपर ईश्वर की असीम कृपा होती है। सकारात्मक ग्रहों के प्रभाव को बढ़ाने के लिए भी केसर का तिलक बहुत लाभदायक माना जाता है।

कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, केसर का तिलक लगाने से सूर्य, मंगल और बृहस्पति से जुड़ी ऊर्जाओं में सामंजस्य स्थापित होता है, जो शक्ति, जीवन शक्ति और आध्यात्मिक विकास को बढ़ाने में मदद करता है। 

इन ग्रहों को मजबूत करता है केसर का तिलक 

केसर सूर्य से जुड़ा होता है, जो शक्ति और जीवन शक्ति का ग्रह माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माथे पर केसर का तिलक लगाने से जीवन शक्ति में वृद्धि होती है। इसके साथ ही केसर का संबंध बृहस्पति से भी है, जो भाग्य और समृद्धि का ग्रह माना जाता है।

माथे पर केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति मजबूत होता है जिससे सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि माथे के बीच का स्थान तीसरी आंख का होता है जो शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए इस स्थान को केसर के तिलक से जागृत किया जा सकता है। 

संरक्षण और शुद्धिकरण देता है 

kesar tilak benefits and significance

केसर एक ऐसी सामग्री है जो अपने शुद्धिकरण गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माथे पर केसर का तिलक लगाने से व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और उसका मन किसी भी बुरी प्रवृत्तियों में नहीं लगता है।

ऐसा करने से सभी तरह के बुरे विचार आपसे कोसों दूर हो जाते हैं और मन को दृढ़ता मिलती है। यह तिलक आपके जीवन में पड़ने वाले किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव से आपको बचा सकता है।  

केसर का तिलक किस तरह लगाना शुभ होता है 

  • यदि आप माथे पर केसर का तिलक लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसके लिए आप शुद्ध केसर पाउडर का प्रयोग करें।
  • केसर में थोड़ा पानी या दूध मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर इसका लेप माथे पर लगाएं। 
  • तिलक हमेशा अनामिका उंगली (किस उंगली से तिलक लगाना शुभ होता है) से लगाना शुभ माना जाता है, इसलिए इसी उंगली का इस्तेमाल करें। 
  • आप दिन में एक बार सही नियमों के साथ तिलक लगा सकते हैं।

माथे पर केसर का तिलक लगाने के कई फायदे हैं और ये आपके जीवन में सकारात्मकता लाने में मदद करता है। इसे यदि आप विधि-विधान के साथ लगाते हैं तो ज्यादा लाभप्रद हो सकता है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।