मकर लव राशिफल
Dec 22 - Jan 19
Lucky Colour
सफेद, क्रीम, हरा, नारंगी और हल्का नीला
Lucky Gemstone
पुखराज
Lucky Day
गुरुवार
Lucky Number
2
Ruling Planet
गुरु
Compatible Zodiac Sign
मेष, कुंभ
- साप्ताहिक
- मासिक
- वार्षिक
- पिछला साप्ताहिक
- साप्ताहिक
- अगला साप्ताहिक
- पिछला मासिक
- मासिक
- अगला मासिक
- पिछला वार्षिक
- वार्षिक
2026-01-01
से
2026-12-31
2026 मकर राशि वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में आत्ममंथन, धैर्य और समझदारी की मांग करेगा। जहां कुछ रिश्ते मुश्किल दौर से गुजर सकते हैं, वहीं सही संवाद और संयम से नई शुरुआत के भी संकेत हैं।
मकर राशि प्रेम जीवन 2026(Capricorn Zodiac Love Horoscope 2026)
- मकर राशि के जातक प्रेम को भावनाओं से अधिक जिम्मेदारी और स्थिरता से जोड़ते हैं।
- साल की शुरुआत में रिश्तों में गलतफहमियां, पुरानी बातों का असर और भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है।
- संकोची स्वभाव के कारण अपनी बात न कह पाने से पार्टनर पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है।
- जून 2026 के बाद देवगुरु बृहस्पति के गोचर से प्रेम जीवन में धीरे-धीरे सुधार आएगा।
- पुराने विवाद सुलझने लगेंगे और भावनात्मक समझ बेहतर होगी।
- रिश्ते को बचाने के लिए स्पष्ट संवाद और धैर्य बेहद जरूरी रहेगा।
मकर राशि वैवाहिक जीवन 2026 (Capricorn Zodiac Marriage Horoscope 2026)
- विवाहित जातकों के लिए साल की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रह सकती है।
- जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
- जून के बाद हालात कुछ संतुलित होंगे, लेकिन अगस्त से नवंबर के बीच वाणी और अहं पर नियंत्रण जरूरी है।
- फरवरी और जुलाई अपेक्षाकृत शांत रहेंगे।
- मार्च और अगस्त में विवाद या गलतफहमी से बचने की सलाह है।
- लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जातकों के लिए 2026 धैर्य की परीक्षा ले सकता है।
- छोटी-छोटी बातों से बड़े मतभेद और अक्टूबर तक ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है।
- कुंवारे जातकों के लिए 15 मई से 15 जुलाई तक नए रिश्ते या जीवनसाथी मिलने के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।
मकर राशि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए उपाय (Capricorn Zodiac Love and Marriage Remedies 2026)
- शुक्रवार रात काले कपड़े व साबुत उड़द की पोटली बनाकर सूर्योदय से पहले जल में विसर्जित करें।
- शुक्रवार को दुर्गा चालीसा और देवी के 32 नामों का पाठ करें।
- काले और नीले रंग के वस्त्रों से परहेज करें।
- काली गाय की सेवा करें।
- शनिवार को पीपल के नीचे चौमुखी आटे का दीपक जलाएं, उसमें काला तिल और सिक्का डालें।
- नारियल में शक्कर भरकर किसी शांत स्थान पर दबाएं।
- इन उपायों से रिश्तों में स्थिरता, समझ और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
मकर राशि के बारे में विस्तार से जानें
मकर राशि का भविष्यफल
आपकी राशि के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा और इसमें क्या बदलाव हो सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र से अपने भविष्य के बारे में जानें।









-1780050279271_m.webp)