Makar Rashifal 1st June 2026: चंद्रमा का असर बढ़ाएगा मकर राशि वालों की जिम्मेदारियां, जानें कैसा रहेगा दिन?

Capricorn Horoscope Today, 1 June 2026 : 1 जून 2026 को चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। यह स्थिति मकर राशि की महिलाओं के लिए कार्यस्थल, जिम्मेदारियों और मानसिक अनुशासन को प्रभावित करेगी। धनु चंद्रमा सामान्य रूप से विस्तार और अवसर देता है, लेकिन आपके लिए आज यह काम का दबाव और मानसिक व्यस्तता भी बढ़ा सकता है। आज आपका ध्यान पूरी तरह काम और जिम्मेदारियों पर रहेगा। आप चाहेंगी कि सब कुछ समय पर और सही तरीके से पूरा हो, लेकिन अचानक बढ़ा हुआ वर्कलोड आपको थोड़ा थका सकता है। किसी भी स्थिति में धैर्य खोना नुकसानदेह रहेगा, इसलिए स्टेडी एप्रोच रखना जरूरी है। आज किसी सीनियर या अथॉरिटी फिगर से सपोर्ट मिलने की संभावना है। धनु चंद्रमा आज आपको फ्यूचर प्लानिंग और लॉन्ग -टर्म गोल्स पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा। किसी पुराने काम का परिणाम या डिलेड टास्क आगे बढ़ सकता है, लेकिन जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने शेयर की है।
आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
प्रेम जीवन में आज भावनाओं से ज्यादा प्रैक्टिकल थिंकिंग हावी रहेगी। यदि आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ future सिक्योरिटी और रिस्पांसिबिलिटी पर चर्चा हो सकती है। विवाहित महिलाओं को पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनना होगा। सिंगल महिलाओं के लिए किसी मैचोर और रेस्पोंसिबल व्यक्ति से अट्रैक्शन बढ़ सकता है।
उपाय: आज पोछा लगाते समय समुद्री नमक का प्रयोग करें।
आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)
करियर में आज डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। नौकरी कर रही महिलाओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी या अर्जेंट टास्क मिल सकता है। यदि आप फाइनेंस , मैनेजमेंट , गवर्नमेंट या टेक्निकल फील्ड से जुड़ी हैं तो आपकी मेहनत नोटिस होगी। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को प्लानिंग में क्लैरिटी रखनी होगी।
उपाय: सुबह घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का जल छिड़कें और स्वास्तिक बनाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में आज स्टेडी ग्रोथ के संकेत हैं, लेकिन अचानक खर्च भी सामने आ सकते हैं। किसी पुराने पेंडिंग पेमें t से राहत मिल सकती है। आज सेविंग्स और प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
उपाय: घर के ड्राइंग रूम में भारी फर्नीचर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)
स्वास्थ्य के मामले में आज काम का दबाव और थकान शरीर पर असर डाल सकते हैं। कमर या पैरों में हैविनेस्स महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम न मिलने से कमजोरी बढ़ सकती है। आज शरीर को रेस्ट देना बहुत जरूरी रहेगा।
उपाय: सुबह और शाम घर में कपूर जलाएं या दीपक रखें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।