Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:47 PM IST

Makar Rashifal June 2026: मकर राशि के लिए जून का महीना रहेगा खास, धन लाभ और सफलता के बन रहे हैं मजबूत योग

जून 2026 मकर राशि की महिलाओं के लिए मेहनत का फल, रिश्तों में सुधार और आर्थिक मजबूती लाएगा। ग्रहों के गोचर से प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव व अवसर मिलेंगे, लेकिन सावधानी भी जरूरी है।
Updated:- 2026-06-01, 13:29 IST
 makar masik rashifal june 2026

Capricorn Monthly Horoscope जून 2026 का महीना मकर राशि की महिलाओं के लिए मेहनत का अच्छा फल, रिश्तों में सुधार और आर्थिक मजबूती लेकर आने वाला है। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन, पार्टनरशिप और सामाजिक संबंधों में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। 8 जून को शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर प्रेम और पारिवारिक जीवन में मिठास बढ़ाएगा। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। 21 जून को मंगल ग्रह वृष राशि में गोचर करेंगे, जिससे प्रेम, संतान और रचनात्मक कार्यों में ऊर्जा और सफलता मिलेगी। वहीं 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रिश्तों और करियर में समझदारी से लाभ दिलाएंगे। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि जून का यह महीना मकर राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।

मकर राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Capricorn Monthly Love Horoscope)

प्रेम और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से जून का महीना मकर राशि की महिलाओं के लिए अच्छा रहने वाला है। 2 जून के बाद बृहस्पति का प्रभाव रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ाएगा। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। 8 जून के बाद शुक्र का प्रभाव प्रेम जीवन में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएगा। जो महिलाएं प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह समय रिश्ते को मजबूत करने वाला रहेगा। 21 जून के बाद मंगल का प्रभाव प्रेम जीवन में उत्साह बढ़ाएगा और किसी खास व्यक्ति के साथ यादगार समय बिताने का अवसर देगा। गुस्से और जिद से रिश्तों में तनाव आ सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा। अविवाहित युवतियों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना भी बन रही है।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और सफेद फूल अर्पित करें।

मकर राशि का मासिक करियर राशिफल (Capricorn Monthly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से जून 2026 मकर राशि की महिलाओं के लिए मेहनत और सफलता का महीना रहेगा। 15 जून के बाद सूर्य का प्रभाव कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ाएगा। नौकरीपेशा महिलाओं को नए काम या बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। जो महिलाएं व्यापार, बैंकिंग, शिक्षा, प्रशासन या तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय लाभदायक रहेगा। 21 जून के बाद मंगल आपकी क्रेटिविटी की क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, जिससे आप अपने काम में दूसरों से आगे निकल सकती हैं। 22 जून के बाद बुध का प्रभाव साझेदारी और टीमवर्क में लाभ देगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए अपने काम और योजनाओं को गुप्त रखना बेहतर रहेगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर लाल चंदन अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें- Makar Love Rashifal 2026: क्या टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा रिश्ता? जानें मकर वार्षिक प्रेम राशिफल

rashi

मकर राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Capricorn Monthly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से जून का महीना मकर राशि की महिलाओं के लिए अच्छा लाभ देने वाला रहेगा। 2 जून के बाद साझेदारी और परिवार की मदद से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 8 जून के बाद घर की सुख-सुविधाओं और परिवार पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आमदनी भी संतुलित बनी रहेगी। 15 जून के बाद कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी और उसी अनुपात में धन लाभ मिलने की संभावना बनेगी। 21 जून के बाद मंगल का प्रभाव इन्वेस्ट और क्रिएटिव कार्यों से लाभ दिला सकता है। शेयर मार्केट या नया इन्वेस्ट सोच-समझकर करना लाभकारी रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह महीना बचत और आर्थिक मजबूती बढ़ाने वाला रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन काले तिल और सरसों का तेल मंदिर में दान करें।

मकर राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से जून 2026 मकर राशि की महिलाओं को काम के साथ आराम का भी ध्यान रखना होगा। महीने की शुरुआत में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन 15 जून के बाद काम की अधिकता और भागदौड़ थकान बढ़ा सकती है। 21 जून के बाद मंगल का प्रभाव शरीर में गर्मी, पेट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी छोटी परेशानियां बढ़ा सकता है। खानपान में लापरवाही करने से पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। योग, ध्यान और सुबह की सैर पूरे महीने लाभकारी रहेगी। पर्याप्त नींद लेना जरूरी रहेगा, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में वाहन चलाते समय सावधानी रखना बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सुबह भगवान शिव को जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

इसे भी पढ़ें- Makar Rashifal April 2026: हिम्मत और मेहनत से बनेंगे बिगड़े काम, घर-परिवार में आएगी खुशहाली; जाने कैसा रहेगा मकर राशि के लोगों का पूरा महीना

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।