Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

आज का मेष राशिफल 29 मई 2026: मेष राशि की महिलाओं को मिलेगा आत्मविश्वास और सम्मान, स्वाति नक्षत्र का प्रभाव बढ़ाएगा नेतृत्व क्षमता

29 मई 2026 का आज का मेष राशिफल पढ़ें। जानें स्वाति नक्षत्र और रवियोग के प्रभाव से मेष राशि की महिलाओं के लिए करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य के क्या संकेत हैं। आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन अधीरता नुकसान पहुंचा सकती है। पढ़ें मेष राशि का लव राशिफल, करियर राशिफल, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य टिप्स और शुभ उपाय।
Updated:- 2026-05-29, 10:29 IST
Aries career obstacles 2026

Aries Horoscope Today, 29 May 2026 : 29 मई 2026 को चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा और आज रवियोग का शुभ संयोग भी बना हुआ है। स्वाति नक्षत्र स्वतंत्रता, नए अवसर, तेज सोच और बदलाव की ऊर्जा देता है। मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खुद के फैसलों पर भरोसा करने, नए लोगों से जुड़ने और अधूरे काम पूरे करने का रहेगा। आज आपके भीतर कुछ नया करने की बेचैनी रहेगी। लंबे समय से रुके काम को अचानक पूरा करने की प्रेरणा मिल सकती है। स्वाति नक्षत्र का प्रभाव आपको स्वतंत्र सोच देगा, लेकिन साथ ही इम्पेटिएन्स भी बढ़ाएगा। आप चाहेंगी कि हर चीज तुरंत आपके अनुसार हो, और यही जल्दबाजी कुछ जगह गलती करा सकती है। आज कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। कोई व्यक्ति अचानक मददगार साबित हो सकता है या किसी पुराने कांटेक्ट से नया अवसर मिल सकता है। आज परिवार या रिश्तों में आपको थोड़ा डिप्लोमेटिक होकर चलना होगा। आपकी सीधी बात कुछ लोगों को कठोर लग सकती है। जहां चुप रहना जरूरी हो, वहां बहस से बचना बेहतर रहेगा।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज फ्रीडम और अट्रैक्शन दोनों साथ चलेंगे। यदि आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लान्स या ट्रेवल को लेकर चर्चा हो सकती है। लेकिन आपकी डोमिनेंट नेचर सामने वाले को दबाव महसूस करा सकती है। विवाहित महिलाओं को ईगो क्लैश से बचना होगा। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी कॉंफिडेंट और independent व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

उपाय: आज मां दुर्गा को लाल गुलाब और मिश्री अर्पित करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर में आज नए अवसर मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा महिलाओं को किसी नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट का मौका मिल सकता है। यदि आप मार्केटिंग , सेल्स , मीडिया , फैशन , स्पोर्ट्स या लीडरशिप रोल में हैं तो आपकी परफॉरमेंस लोगों को प्रभावित करेगी। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को ऑनलाइन या दूर स्थान से लाभ मिल सकता है। आज , बिना पूरी प्लानिंग के बड़ा डिसिशन लेना नुकसानदेह रहेगा।

उपाय: कार्य शुरू करने से पहले तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें और 11 बार ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जप करें।

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज अचानक लाभ और अचानक खर्च दोनों की संभावना है। यात्रा, शॉपिंग या लाइफस्टाइल पर पैसा खर्च हो सकता है। किसी नए इन्वेस्टमेंट को लेकर एक्ससिटेमेंट रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में पैसा लगाना नुकसान दे सकता है। आज प्रैक्टिकल बजटिंग जरूरी रहेगा।

उपाय: शाम को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ और लाल फल दान करें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज भागदौड़ और मानसिक उत्तेजना ज्यादा रहेगी। सिरदर्द, आंखों में तनाव या शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। ज्यादा कैफीन और स्पाइसी फ़ूड लेने से बचें। पर्याप्त पानी और थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी आपकी एनर्जी बैलेंस करेगी।

उपाय: रात को सोने से पहले चंदन का तिलक लगाएं ।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।