Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 June 2026: जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकता है चंद्रमा, करियर और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा जरूरी

4 जून 2026 का मेष राशिफल पढ़ें। मकर राशि में चंद्रमा के प्रभाव से मेष राशि की महिलाओं पर बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां। जानें करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और धैर्य सफलता दिला सकते हैं, जबकि पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। पढ़ें आज का विस्तृत मेष दैनिक राशिफल, ज्योतिषीय उपाय और दिन को बेहतर बनाने के खास सुझाव।
Updated:- 2026-06-04, 10:31 IST
Aries career obstacles 2026

Aries Horoscope Today, 4 June 2026 : 4 जून 2026 को चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है। यह स्थिति मेष राशि की महिलाओं के लिए करियर, जिम्मेदारियों और सामाजिक छवि को प्रभावित करेगी। मकर राशि का चंद्रमा सामान्य रूप से अनुशासन, धैर्य और प्रैक्टिकल थिंकिंग बढ़ाता है, लेकिन आपके लिए आज यह काम का दबाव और मानसिक गंभीरता भी बढ़ा सकता है। आज आपको हर काम में जल्दबाजी के बजाय स्ट्रेटेजी के साथ आगे बढ़ना होगा।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

आज आपका ध्यान अपने गोल्स और रेस्पॉन्सिबिलिटीज़ पर ज्यादा रहेगा। आप चाहेंगी कि काम समय पर और आपकी योजना के अनुसार पूरे हों, लेकिन कुछ परिस्थितियां आपकी स्पीड को धीमा कर सकती हैं। इसी वजह से इर्रिटेशन और इम्पेटिएन्स बढ़ सकता है। आज आपको यह समझना होगा कि हर काम फाॅर्स से नहीं बल्कि पेशेंस और प्लानिंग से आगे बढ़ेगा। मकर चंद्रमा का प्रभाव आज आपको लॉन्ग -टर्म प्लानिंग और फ्यूचर सिक्योरिटी की ओर भी गंभीर बनाएगा। कोई पुराना अधूरा काम दोबारा सामने आ सकता है। आज सोशल इमेज और प्रोफेशनल रेपुटेशन दोनों को संभालकर चलना जरूरी रहेगा।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज इमोशंस से ज्यादा प्रैक्टिकल थिंकिंग हावी रहेगी। यदि आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग या जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। छोटी बातों पर ईगो क्लैश विवाद बढ़ा सकता है। विवाहित महिलाओं को लाइफ पार्टनर की बातों को बीच में काटने से बचना होगा। सिंगल महिलाओं के लिए किसी मैचयूर और अम्बिशयस व्यक्ति से अट्रैक्शन बढ़ सकता है।

उपाय: आज लाल कपड़े में गुड़ का छोटा टुकड़ा बांधकर अपने पास रखें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर में आज डिसिप्लिन और स्मार्ट डिसिशन -मेकिंग आपकी ताकत रहेंगी। नौकरी कर रही महिलाओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप एडमिनिस्ट्रेशन , मैनेजमेंट , बिज़नेस , पॉलिटिक्स या सेल्स फील्ड से जुड़ी हैं तो आपकी लीडरशिप क्वालिटी लोगों को प्रभावित करेगी। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को पेपरवर्क और लीगल मैटर्स एक्स्ट्रा ध्यान से देखने होंगे।

उपाय: कार्य शुरू करने से पहले अपने वर्कस्पेस पर तांबे का सिक्का कुछ देर रखें।

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज खर्च और प्लानिंग दोनों साथ चलेंगे। करियर , ट्रेवल या फॅमिली रेस्पॉन्सिबिलिटीज़ पर पैसा खर्च हो सकता है। कोई पुराना पेमेंट मिलने से राहत मिल सकती है। आज , जल्द प्रॉफिट के लालच में कोई रिस्क लेना नुकसानदेह रहेगा।

उपाय: शाम को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मसूर दाल दान करें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज ज्यादा काम और तनाव का असर शरीर पर दिखाई दे सकता है। बॉडी स्टिफनेस , सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम और समय पर भोजन लेना जरूरी रहेगा। आज देर रात तक जागना आपकी एनर्जी कम कर सकता है।

उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सेंधा नमक डालकर पैर धोएं।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।