इन 2 मूलांक की लड़कियों के नखरे उठाना हर किसी के बस की बात नहीं, बहुत ज्‍यादा होती हैं डिमांडिंग

हर किसी का स्वभाव अलग होता है। किसी को शांत रहना पसंद होता है, तो कुछ लड़कियों को नखरे करना सबसे ज्यादा पसंद होता है। आइए आर्टिकल में ऐसे ही मूलांक वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं।
image
image

कहते हैं कि हर लड़की में थोड़ी-सी नखरे वाली होती है। यह आदत किसी शैतान बच्चे से कम नहीं होती है, लेकिन कुछ मूलांक वाली लड़कियों के नखरे इतने खास और अनोखे होते हैं कि उन्हें संभालना हर किसी के बस की बात नहीं होता। अगर आपको भी इन लड़कियों के बारे में जानना है तो एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार से जानें यह 2 मूलांक जो अपनी बात को मनवाने के लिए कुछ भी कर देती हैं। आइए विस्तार से आपको इसकी जानकारी देते हैं।

मूलांक 5 की लड़कियां होती हैं मूड स्विंग की दुकान

जिनका जन्म तारीख 5, 14, 23 होता है उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वाली लड़कियां हमेशा जोश और मस्ती से भरी रहती हैं। इनका मूड मौसम की तरह बदलता है। अभी हंस रही हैं, अगले ही पल रूठ जाएंगी और फिर अचानक गाना गाने लगेंगी। इनके ड्रामे में मजाक, नखरे और थोड़ी-सी शरारत का परफेक्ट कॉम्बो होता है। इनके साथ रहना एक रोलर कोस्टर राइड जैसा है थ्रिलिंग, मजेदार और कभी-कभी थोड़ा थकाने वाला भी। लेकिन यह दिल की साफ होती हैं। इसलिए हर कोई इनकी बात मानता नजर आता है।

2 - 2025-09-03T161920.150

मूलांक 6 की लड़कियां होती हैं नखरे वाली

जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 होती है उन लड़कियों का मूलांक नंबर 6 होता है। मूलांक 6 वाली लड़कियों के नखरे उतने ही स्टाइलिश होते हैं जितना उनका फैशन सेंस। ये खुद को रानी समझती हैं और चाहती हैं कि सब इनके साथ वैसा ही बर्ताव करें। अगर इनकी कोई इच्छा पूरी न हो, तो ये ड्रामे का ऐसा तड़का लगाती हैं कि सामने वाला तुरंत मान जाए। इनकी खूबसूरती, अंदाज और बोलने का तरीका इतना दिल जीत लेने वाला होता है कि लोग इनके नखरों को भी प्यार से सह लेते हैं। लेकिन अपनी बात मना लेती हैं।

1 - 2025-09-03T145619.384

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

इन 2 मूलांक की लड़किया नखरीली होती हैं। लेकिन दिल की साफ होती हैं। इसलिए कोशिश करती हैं कि उनकी बात का किसी को बुरा नहीं लगे। साथ ही, वह अपनी बात भी रख पाएं।

आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा और पति के लिए लकी और खुराफाती होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।

इसे भी पढ़ें:इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP