image

इन मूलांक की महिलाएं होती हैं इमोशनल, नहीं तोड़ती हैं किसी का दिल

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक की महिलाएं ऐसी होती हैं जो स्वभाव से भावुक होती हैं। साथ ही, किसी का दिल नहीं तोड़ती हैं। आइए आर्टिकल में जानते हैं कौन से मूलांक हैं, जिनका होता है यह स्वभाव। 
Editorial
Updated:- 2025-08-15, 14:12 IST

कुछ महिलाएं अपने कोमल दिल और गहरी भावनाओं के लिए जानी जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें कभी पसंद नहीं होता है कि वो किसी का दिल तोड़े या किसी को अपनी बातों से परेशान करें। इस तरह की लड़कियां किसी को रोता हुआ भी नहीं देख सकती हैं। इसी मूलांक की लड़कियों के बारे में एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार ने बताया। साथ ही, उनकी खासियत और अन्य चीजों के बारे में शेयर किया। आइए आर्टिकल में जानते हैं।

मूलांक 1 की महिलाएं होती हैं आत्मविश्वासी

मूलांक 1 वाली महिलाएं बाहर से मजबूत और आत्मविश्वासी दिखती हैं, लेकिन अंदर से ये बेहद भावुक होती हैं। ये जब किसी से जुड़ती हैं तो पूरे दिल से, और रिश्ते में ईमानदारी इनकी पहली शर्त होती है। ये किसी को जानबूझकर दुख पहुंचाना तो दूर, अनजाने में भी दिल तोड़ने से बचने की पूरी कोशिश करती हैं। इनके लिए प्यार सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

1 - 2025-08-14T132036.923

मूलांक 2 की महिलाएं होती हैं प्यार और अपनापन की मूरत

मूलांक 2 वाली लड़कियां भावनाओं में बेहद गहरी होती हैं। ये छोटी-सी बात में भी लोगों की खुशी और गम महसूस कर लेती हैं। इनका स्वभाव इतना प्यारा और अपनापन से भरा होता है कि जो भी इनसे जुड़ता है, इन्हें अपनी सेफ जोन मान लेता है। ये किसी का दिल तोड़ने से पहले खुद को तकलीफ में डाल लेना पसंद करती हैं। यह हमेशा रिश्तों को प्राथमिकता देना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।

2 - 2025-08-14T132038.849

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं सबसे ज्यादा खुराफाती, हर बात में ढूंढ लेती हैं मसाला

मूलांक 7 की महिलाएं समझदार और आत्मिक जुड़ाव की होती हैं

मूलांक 7 वाली लड़कियां न सिर्फ इमोशनल होती हैं, बल्कि बेहद समझदार भी होती हैं। ये लोगों की बातों के पीछे छिपी भावनाओं को महसूस कर लेती हैं। इनका दिल बेहद साफ होता है और ये किसी के साथ भी फरेब करने का सोच तक नहीं सकतीं। इनके लिए रिश्ते सिर्फ साथ बिताए समय से नहीं, बल्कि भरोसे से बनते हैं। यही वजह है कि इनके पास भरोसा करने वाले लोगों की लंबी कतार होती है।

3 - 2025-08-14T132041.151

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा और दिखने में खुराफाती होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

FAQ
मूलांक 1 की महिलाएं कैसी होती हैं?
मूलांक 1 की महिलाएं होती हैं आत्मविश्वासी
मूलांक 2 की महिलाएं कैसी होती हैं?
मूलांक 2 की महिलाएं होती हैं प्यार और अपनापन की मूरत
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;