इन मूलांक की लड़कियों को बात-बात पर आता है गुस्सा, हो जाती हैं हमेशा नाराज

हर लड़की का स्वभाव अलग-अलग होता है। इसलिए उनका बात समझने का तरीका भी अलग होता है। आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किस मूलांक की लड़कियों को गुस्सा ज्यादा आता है।
image
image

हर लड़की का व्यवहार अलग-अलग होता है। कोई बेहद शांत तो कोई ज्यादा धैर्यवान होती है, तो कोई जरा-सी बात नाराज हो जाती है। ऐसे में वो अपने काम में खुद अड़चन पैदा करती हैं, जिसकी वजह से उनकी बातों को दूसरे भी गलत ले जाते हैं। ऐसे ही मूलांक की लड़कियों के बारे में एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार से हमने जाना। साथ ही, उनका स्वभाव कैसा रहता है। इसके बारे में भी पूछा। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

मूलांक 3 की लड़कियां कैसी होती हैं?

जिनकी जन्म तारीख 3, 12 और 21 होती है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 वाली लड़कियां बातों की शौकीन होती हैं, लेकिन जब बात उनके मन के खिलाफ चली जाए तो वह अपने आपको बोलने से नहीं रोक पाती हैं। इसके बार उनका गुस्सा कई बार गुब्बारे की तरफ फूटता हुआ नजर आता है। इन्हें अपनी बात कटवाना या अनदेखा किया जाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता। इनके गुस्से का कई बार तर्क भी समझ नहीं आता है। लेकिन बातों में तेजी दिखाई देती है। इसलिए यह कई बार अपने होने वाले कामों को भी बिगाड़ देती हैं।

3 - 2025-08-28T123402.188

मूलांक 4 की लड़कियां करती हैं सीधी बात

जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 होती है उनका मूलांक 4 माना जाता है। मूलांक 4 वाली लड़कियां अपने सिद्धांतों और नियमों को लेकर बेहद गंभीर होती हैं। अगर किसी ने इनके तय किए हुए नियम तोड़ दिए, तो उन्हें गुस्सा आने लगता है। इनका गुस्सा ठंडा नहीं बल्कि धीमे-धीमे बढ़ता है, और एक बार अगर फूट गया तो सामने वाले को सबक सिखाकर ही मानती हैं। इनके गुस्से में कोई ड्रामा नहीं, बल्कि सीधी और सटीक बात होती हैं, जो कभी-कभी और ज्यादा चुभ जाती है।

1 - 2025-08-28T123403.582

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं सबसे ज्यादा खुराफाती, हर बात में ढूंढ लेती हैं मसाला

मूलांक 9 की लड़कियां होती हैं जिद्दी

जिनकी जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। मूलांक 9 वाली लड़कियों के गुस्से को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ये बेहद साहसी और जिद्दी होती हैं, इसलिए जब इन्हें लगे कि इनके साथ गलत हो रहा है, तो वह उसी समय सही चीजों को रखना अच्छे से जानती हैं। जब इन्हें गुस्सा आता है, तो वह किसी की नहीं सुनती हैं. चाहे सामने वाला कितना करीबी ही क्यों न हो। लेकिन अच्छी बात यह है कि इनका गुस्सा जल्दी आता है तो जल्दी चला भी जाता है।

2 - 2025-08-28T123406.062

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा, पति के लिए लकी, अपनी बात को मनवाने वाली और खुराफाती होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP