Why Women Does Not Get Prasad In These Temples: भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो रहस्यमयी हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो अद्भुत होने के साथ-साथ विचित्र भी हैं। ठीक ऐसे ही कुछ मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलता है। तो वहीं, कुछ मंदिरों में महिलाएं जा तो सकती हैं लेकिन मंदिर का प्रसाद नहीं खा सकती हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें ऐसे ही मंदिरों के बारे में बताया जहां महिलाओं को प्रसाद नहीं दिया जाता है। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वो मंदिर।
बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र में बटिया नाम की एक जगह है। बटिया में बाबा झुमराज मंदिर स्थिति है। यह मंदिर (मंदिर जानें के लाभ) एक संत की समाधि पर बना हुआ है। इस मंदिर से जुड़ी एक पौराणिक कथा जिसके अनुसार, जहां ये मंदिर है कभी वहां जंगल हुआ करता था।
यह भी पढ़ें: Unique Temples: ऐसे मंदिर जहां पुरुषों का जाना है सख्त मना
एक बार उस जंगल से 7 संत निकल रहे थे कि उनपर बाघ ने हमला कर दिया और एक संत को मार डाला। बाकी सभी संत उन संत को मृत छोड़कर वहां से चले गए कि तभी वहां एक किसान आया जिसने उन संत की देह को चिता दी और उनका अंतिम संस्कार किया।
अंतिम संस्कार के बाद उसी स्थान को साफ कर वहां उस किसान ने खेती की। खेती की फसल बहुत अच्छी हुई और किसान प्रसन्न हो गया। तब उन्हीं संत ने उस किसान को दर्शन देकर अपना आशीर्वाद दिया। इसी के बाद से बटिया के उस स्थान पर उन संत के नाम से मंदिर बनाया गया।
यह भी पढ़ें: Unique Temple: इस मंदिर में नृत्य करके महिलाएं करती हैं मनोकामना पूरी
इस मंदिर में महिलाओं को प्रसाद खाने की मनाही है। हालांकि इसके पीछे का कारण आज भी लोगों को नहीं पता है। इसके अलावा, एक ओर ऐसा मंदिर है जहां महिलाओं को प्रसाद नहीं दिया जाता है। यह मंदिर है जमशेदपुर से 40 किमी दूर पटमदा नामक स्थान में।
यह विडियो भी देखें
इस मंदिर का नाम है हाथीखेदा बाबा मंदिर। यह मंदिर 200 साल पुराना है। यहां महिलाओं के आने और उनके द्वारा पूजा (पूजा करने के नियम) करने पर कोई मनाही नहीं है लेकिन महिलाओं को मंदिर में बटने वाला प्रसाद नहीं दिया जाता है। इसके पीछे का कारण भी आजतक अबूझ है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किन मंदिरों में नहीं मिलता है महिलओं को प्रसाद और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।