सोमवार का व्रत कोई भी रख सकता है। लेकिन कई सारी लड़कियां होती हैं, जो शादी या अन्य सुख के लिए 16 सोमवार का व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने के भी कई सारे नियम होते हैं, जिनका पालन करना होता है। इसमें से एक है मीठा खाना खाने का नियम। इस व्रत को रखने वाले को हमेशा यह कहा जाता है कि उन्हें इस व्रत में नमक का सेवन नहीं करना है। लेकिन ऐसा क्यों नमक का सेवन इस व्रत में क्यों नहीं किया जाता है। इसकी जानकारी हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से ली, जिसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। आर्टिकल में आपको भी बताते हैं नमक को खाने की मनाही इस व्रत में क्यों होती है।
16 सोमवार का व्रत बेहद खास माना जाता है। इसलिए लड़कियां अक्सर इसे रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसे भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है, ताकि अच्छा वर और दांपत्य जीवन सुखमय रहे। इस व्रत को महिलाएं और पुरूष दोनों रख सकते हैं। इसकी शुरूआत कई सारे लोग सावन से करते हैं। लेकिन आप चाहें तो शुभ तिथि देखकर इसकी शुरूआत कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप अपने पूर्व जन्मों के पापों को कम करना चाहते हैं, तो इस व्रत को कर सकते हैं। इसे रखने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और आपको मनचाहा फल देते हैं।
पंडित जी के बताए अनुसार, अगर आप किसी इच्छा के साथ व्रत रख रहे हैं, तो इसे आप बिना नमक के रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि 16 सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है। ऐसे में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि नमक के सेवन से भगवान शिव रुष्ट हो जाते हैं। साथ ही, इससे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप व्रत में मीठा खाएं। इससे आपको व्रत का फल भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Somvar Vrat Katha: सोमवार के दिन शिव साधना के साथ पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा भगवान का आशीर्वाद
इस व्रत में खाने के लिए आप फल, खीर या मीठे पराठे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसे खाने से पहले आप भगवान शिव की पूजा करें। आरती करें और भोग चढ़ाने के बाद अपने भोजन को खाएं। इससे आपका व्रत पूरा होगा। इस दिन आप चाहें तो किसी को मीठी चीज को दान भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कब शुरू हो रहा है सावन ? इस दौरान जरूर करें भांग के ये 2 उपाय, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा
16 सोमवार के व्रत को करते समय इस नियम का जरूर पालन करें। तभी आप भगवान शिव को प्रसन्न कर पाएंगे। साथ ही, आपके जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।