Why panchdhatu placed in foundation of new Home ()

नए घर की नींव में क्यों रखी जाती है पंचधातु, शास्त्र में है खास महत्व

शास्त्रों में घर बनवाने के कई नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-05-30, 23:00 IST

(why panchdhatu placed in foundation) नया घर बनवाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। साथ ही ज्योतिष में कुछ बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में नए घर का संबंध सकारात्मकता से बताया गया है। वहीं लोग जब भी नया घर का निर्माण करवाते हैं, तो सभी चीजों का ध्यान रखते हैं, ताकि उनके जीवन में खुशियों का आगमन हो। अब ऐसे में आपने देखा या सुना होगा कि घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि घर की नींव में पंचधातु जरूर रखना चाहिए। आखिर इसे इतना क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका महत्व क्या है। इसके बारे में हमने ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से बातचीत की। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

पंचधातु का महत्व क्या है? 

A Image Ore

सोना, चांदी, तांबा, पीतल और लोहा - ये पांच धातुएं हिंदू धर्म में शुभता और समृद्धि का प्रतीक हैं। नींव में इन धातुओं को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पंचधातु को ग्रहों से भी जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि नींव में पंचधातु रखने से संबंधित ग्रह शांत होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नींव में पंचधातु रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - नए घर की नींव में क्यों रखे जाते हैं चांदी के नाग-नागिन, जानें महत्व

सोना धातु शुद्धता, समृद्धि और लक्ष्मी का प्रतीक है। चांदी चंद्रमा का प्रतीक, शीतलता, शांति और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। तांबा सूर्य का प्रतीक, शुद्धता, ऊर्जा और आरोग्य का कारक है। पीतल बृहस्पति का प्रतीक, ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य कारक है और लोहा शनि का प्रतीक शक्त, स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नए घर की नींव में पंचधातु रखने बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - पर्स में रखें चांदी का सिक्का, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

पंचधातु है सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

पंचधातु को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन धातुओं में ग्रहों की ऊर्जा होती है और इसका उपयोग ग्रहों से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए किया जाता है। 

पंचधातु है पंचतत्व का प्रतिनिधि

पंचधातु पांच प्राकृतिक तत्वों जैसे कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत भी माना जाता है। 

बुरी नजर से बचाते हैं पंचधातु

Bhoomi Pooja Muhurat Dates in  for house construction ft

नए घर की नींव में पंचधातु रखने से व्यक्ति को कभी अशुभ प्रभावों का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। 

घर की नींव में पंचधातु रखने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: HerZindagi.com

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;