what does dragging feet while walking signifies

क्या आप भी चलते हैं पैर घसीटकर? जानें ज्योतिष में ऐसी चाल को क्यों माना गया है खराब

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों का वर्णन मिलता है जिन्हें अक्सर लोग जाने या अनजाने ग्रहण कर लेते हैं और फिर उन आदतों के कारण ग्रहों का दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर नजर आने लगता है। 
Editorial
Updated:- 2024-06-12, 16:30 IST

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि व्यक्ति पर ग्रहों का प्रभाव रहता है। ग्रहों की दिशा और दशा के आधार पर ही व्यक्ति के जीवन में कई घटनाएं जन्म लेती हैं। यही नहीं, व्यक्ति द्वारा अपनाई गई आदतें भी ग्रहों को मजबूत करने या कमजोर करने में अहम भूमिका निभाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों का वर्णन मिलता है जिन्हें अक्सर लोग जाने या अनजाने ग्रहण कर लेते हैं और फिर उन आदतों के कारण ग्रहों का दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर नजर आने लगता है। ऐसी ही एक आदत है पैर घसीटकर चलने की। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार में।

पैर घसीटकर चलने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पैरों में शनिदेव का वास होता है। ऐसे में पैर घसीटकर चलने से शनिदेव कुंडली में कमजोर होते हैं और शनि दोष उत्पन्न होता है। 

what happens if we drag feet while walking

असल में शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि चलते समय पैरों से आवाज नहीं आनी चाहिए यानी कि चाल में शोर नहीं होना चाहिए, नहीं तो शोर से शांति ग्रह अशांत होते हैं। 

यह भी पढ़ें: राहु के इस रत्न से बनने लगते हैं बिगड़े काम, जानें महत्व और लाभ

इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि हमारे शरीर में 7 चक्र होते हैं जो समय-समय पर जागृत होकर हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का काम करते हैं। 

वहीं, किसी भी गलत आदत के कारण इस चक्र से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा भंग होती है और बुरी शक्तियां हमें घेरने लगती हैं। नकारात्मक ऊर्जा हमें परेशान करती है। 

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए जरूर बोलें ये एक नाम, आसपास होने लगेगा महादेव का एहसास

इसी कारण से पैर घसीटकर चलना बहुत अशुभ माना जाता है। हालांकि इससे जुड़ी लोअक मान्यताएं भी हैं जो कहती हैं कि ऐसे चलने से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। 

what does it mean if we drag feet while walking

जिस भी व्यक्ति की चाल में शोर होता है फिर चाहे वो पैर की धमक हो या फिर पैर घसीटकर चलने से निकली वाली आवाज, उस व्यक्ति को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर पैर घसीटकर चलने से क्या होता है। क्या वाकई पैर घसीटकर चलने की आदत से जुड़े कौन से ज्योतिषीय संकेत जीवन में नजर आने लगते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;