Wedding Rituals: शादी के बाद दुल्हन की पहली रसोई मीठे से ही क्यों शुरू होती है?

Marriage Rituals: दुनियाभर में शादी से जुड़े कई रिवाज होते हैं और हर रिवाज का अपना एक महत्व भी होता है।
प्रान्तों और धर्मों के हिसाब से शादी से जुड़े कई नए और दिलचस्प रिवाज जानने को मिलते हैं जो बहुत खास होते हैं।
हालांकि कुछ रिवाज हर जाघ एक जैसे ही रहते हैं। इन्हीं रिवाजों में से एक है शादी के बाद की दुल्हन की पहली रसोई।
रिवाज के मुताबिक, शादी के बाद दुल्हन को ससुराल में पहली रसोई बनानी होती है जिसमें मीठे का नियम होता है।
नई नवेली दुल्हन को पूरे परिवार के लिए मीठा बनाना होता है। अब सवाल यह कि खाने में सिर्फ मीठा ही क्यों।
तो आइये ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि अकहिर दुल्हन की पहली रसोई मीठे से क्यों शुरू होती है।
- ऐसा माना जाता है कि मीठे से अगर किसी काम की शुरुआत की जाए तो घर सुख-समृद्धि (घर में सुख-समृद्धि के उपाय) से भरा रहता है।
- वहीं, घर में मौजूद हर एक व्यक्ति के साथ शुभ और मिठास भरे मजबूत संबंध की शुरुआत भी होती है।
यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ
- इसलिए घर की नई बहु को परिवार के लोगों के लिए पहली रसोई की शुरुआत मीठा बनाकर करनी चाहिए।
- हालांकि इसका एक अकारण ज्योतिष गणना से भी जुड़ा हुआ है। असल में ग्रहों का संबंध हर वस्तु से होता है।
- सिर्फ वस्तु ही नहीं बल्कि खाने-पीने की चीजों, मसालों और हमारे स्वाद का भी नाता प्रत्येक ग्रह से होता है।
- इसी कड़ी में मीठास का यानी कि स्वाद में मीठे का संबंध ज्योतिष अनुसार बुध (बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय) और सूर्य ग्रह से माना गया है।
- ऐसे में जब घर की नई दुल्हन ससुराल में पहली रसोई बनाते समय मीठे से शुरुआत करती है तो ग्रह शांत होते हैं।
यह भी पढ़ें: Punjabi Wedding: पंजाबी शादी में क्यों दुल्हन तोड़ती है अपने कलीरे? जानें इसका महत्व
- बुध और सूर्य ग्रह नव दंपत्ति के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आते हैं और वैवाहिक तालमेल सुखद होता है।
- बुध और सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव से पति-अप्तनी का जीवन समृद्धि और संपन्नता से भरा रहता है।
अगर अपने भी शादी के बाद पहली रसोई में मीठा बनाया था या आगे चलकर ऐसा करने वाली हैं तो यहां इस लेख के माध्यम से जान लें कि क्यों शादी के बाद पहली रसोई में दुल्हन सिर्फ मीठा ही बनाती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।