image

सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास चीज, जीवन की परेशानियां होंगी दूर

सावन में भगवान शिव की पूजा करने से अपनी कई सारी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सफेद चंदन को शिवलिंग पर चढ़ाएं। आर्टिकल में पंडित जी से जानते हैं इसके फायदे।
Editorial
Updated:- 2025-07-20, 10:25 IST

सावन के महीने में हर कोई भगवान शिव की भक्ति में खो जाता है। हर कोई अपनी तरह से महादेव की पूजा अर्चना करता है। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो इस महीने में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी करते हैं। साथ ही, विशेष चीज को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, ताकि जीवन में सुख-शांति बनी रहे। ऐसे में आप भी अपने जीवन की परेशानियों को कम करने के लिए सफेद चंदन को चढ़ा सकती हैं, जिसके कई सारे फायदे होते हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं इसके क्या फायदे होते हैं?

सफेद चंदन को सावन में शिवलिंग पर क्यों चढ़ाएं?

सफेद चंदन बेहद पवित्र माना जाता है। इसकी शीतलता और शांति भगवान शिव को काफी पसंद होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे भगवान शिव के तपस्वी रूप दर्शाता है। अगर आप सावन में शिवलिंग पर सफेद चंदन चढ़ाते हैं, तो इससे आपको आंतरिक शांति मिलती है। साथ ही, आपको मानसिक शांति मिलती है। इसलिए आप शिवलिंग पर सफेद चंदन को चढ़ाएं।

White chandan

सफेद चंदन को शिवलिंग पर चढ़ाने से मिलेगी मन की शांति

आप भगवान शिव को अगर सफेद चंदन को चढ़ाते हैं, तो इससे पवित्रता बनी रहती है। इसलिए आपको इस लेप को बनाना है। इसके बाद शिवलिंग पर इसे लगाना है। इसके बाद इसी चंदन को आपको अपने शरीर पर लगाना है। इससे आपके मन और आत्मा की अशुद्धियां दूर होती है। साथ ही, नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है। इससे आपको भी अच्छा फल मिलेगा।

Shivling (6)

इसे भी पढ़ें: सावन में शिवलिंग ही नहीं, नंदी पर भी चढ़ाएं ये 4 चीजें... तभी शिव जी स्वीकार करेंगे पूजा

आर्थिक समस्याओं के लिए आप शिवलिंग पर चढ़ाएं

आप अगर आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं, तो ऐसे में आप सफेद चंदन को सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे धन आकर्षित होता है। साथ ही, आपके लिए नए मार्ग खुलते नजर आते हैं। इसलिए आप भगवान शिव को सफेद चंदन का लेप लगाएं। इसे आप रोजाना जाकर शिवलिंग पर लगाएं। इससे आपके व्यवसाय या काम में बरकत आती है।

इसे भी पढ़ें: सावन में शिवलिंग पर शहद और शक्कर चढ़ाने का क्या है महत्व? पंडित जी से जानें

सावन का महीना सिर्फ धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि ऊर्जा और साधना का महीना भी है। इस दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े परिणाम दे सकते हैं। साथ ही, कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आपको इसे सावन में जरूर चढ़ाना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;