Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

कुलदेवी की पूजा किस दिन करनी चाहिए? जानें पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में कुल देवता, जिन्हें कुलदेवता या कुलदेवी भी कहा जाता है। यह परिवार या वंश के रक्षक देवता माने जाते हैं। अब ऐसे में कुलदेवी की पूजा किस दिन करनी चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-04-02, 10:11 IST
which day is considered auspicious for kuldevi puja know significance in detail

हिंदू धर्म में कुलदेवी की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि यह परिवार के वंश की रक्षा करती हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। इतना ही नहीं, कुलदेवी जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद भी करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि कुलदेवी की पूजा करने से परिवार में कभी भी कोई समस्या नहीं आती है। अब ऐसे में कुलदेवी की पूजा किस दिन करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कुलदेवी की पूजा किस दिन करनी चाहिए?

wedding-rituals

नवरात्रि का समय कुलदेवी की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान, भक्त विशेष रूप से अपनी कुलदेवी की पूजा करते हैं। पूर्णिमा तिथि को भी कुलदेवी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। एकादशी, चतुर्थी और अष्टमी तिथि भी कुलदेवी की पूजा के लिए शुभ मानी जाती हैं। विवाह, बच्चे के जन्म, गृह प्रवेश जैसे शुभ अवसरों पर भी कुलदेवी की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा आप कुलदेवी की पूजा का हर शुक्रवार के दिन भी कर सकते हैं। आप पूजा करने से पहले अपने पंडित जी से जरूर पूछ लें।

इसे जरूर पढ़ें - आखिर क्यों होते हैं हम सभी के कुलदेवी या कुलदेवता, जानें महत्व

कुलदेवी की पूजा से मिलते हैं ये लाभ

कुलदेवी को परिवार की रक्षक माना जाता है। उनकी पूजा करने से परिवार को बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाया जा सकता है। कुलदेवी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। कुलदेवी की पूजा से वंश वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। कुलदेवी की पूजा से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। कुलदेवी की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, कुलदेवी की कृपा से रोगों से मुक्ति मिलती है। कुलदेवी की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  जानें कुलदेवी का पता न हो तो कैसे करें पूजा?

कुलदेवी की पूजा करने के दौरान करें मंत्र जाप

15_11_2022-kuldevi-puja_23204937

अगर आप कुलदेवी की पूजा कर रहे हैं तो उनकी पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

  • ऊं कुलदेवतायै नमः
  • ऊं कुलदैव्यै नमः
  • ऊं श्री कुलदेवतायै नमः
  • ऊं ह्रीं श्रीं कुलेश्वरी प्रसीद प्रसीद ऐं नमः
  • ऊं कुलदेवताय विद्महे दुर्गायै धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्
  • ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।