which day is auspicious for buying salt

किस दिन नमक खरीदना माना जाता है शुभ?

हिंदू धर्म में नमक को सही दिन पर खरीदना शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किस दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है।  
Editorial
Updated:- 2025-01-10, 14:41 IST

सनातन धर्म में किसी भी चीज को खरीदने के लिए शुभ दिन बताए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर दिन के हिसाब से कोई भी सामान खरीदा जाए, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसलिए, इसे खरीदने का सही समय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र में नमक को शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है। ऐसा कहा जाता है कि नमक खरीदने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में किस दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शुक्रवार के दिन नमक खरीदने का महत्व

know-about-life-hacks-related-to-salt

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे विशेष रूप से सौभाग्य और समृद्धि का दिन माना जाता है। नमक खरीदने से यह माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। नमक जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसे शुद्धता और स्थिरता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन नमक खरीदने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती है।

शनिवार के दिन नमक खरीदने का महत्व

शनिवार का दिन विशेष रूप से शनि देव को समर्पित होता है। शनि ग्रह से जुड़े प्रभावों को शांत करने के लिए शनिवार को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। नमक का सेवन और उसका दान शनि देव की पूजा में महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि शनिवार को नमक खरीदा जाए या नमक का दान किया जाए, तो यह दरिद्रता से छुटकारा पाने के लिए शुभ फलदायी माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें -  ज्योतिष के उपायों में क्यों किया जाता है नमक का इस्तेमाल, जानें इसके फायदे

ज्योतिष शास्त्र में नमक का महत्व

which day is auspicious for buying salt

ज्योतिष शास्त्र में नमक को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। साथ ही नजरदोष से छुटकारा पाने के लिए नमक को महत्वपूर्ण माना गया है। इतना ही नहीं, कुडंली में स्थित राहु और केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए नमक के उपाय किए जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - नमक से जुड़े 20 वास्‍तु टिप्‍स चमका सकते हैं आपकी किस्‍मत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;