Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

नमक से जुड़े 20 वास्‍तु टिप्‍स चमका सकते हैं आपकी किस्‍मत

चुटकी भर नमक भी आपके जीवन की परेशानियों को कर सकता है दूर, जानें कैसे। 
Updated:- 2022-06-08, 16:58 IST
image

नमक कई प्रकार के होते हैं, मगर सेंधा नमक को सबसे ज्यादा सेहतमंद माना गया है। हेल्‍थ के साथ-साथ नमक आपके जीवन की सुख शांति को भी बनाए रखने में मददगार है। दरअसल, नमक को वास्‍तु शास्‍त्र में भी बहुत महत्व दिया गया है। आपको बता दें कि नमक हमारे जीवन से नकारात्मकता को मिटाता है। 

वास्‍तु शास्‍त्र में इसके भिन्‍न-भिन्‍न प्रयोग बताए गए हैं। इन टिप्‍स को जानने के लिए हमने एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की है। तो चलिए जानते हैं सेंधा नमक से जुड़े वास्‍तु टिप्‍स। 

इसे जरूर पढ़ें: सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्‍लांट, तो न करें ये गलतियां

rock salt astrology

  • घर में सेंधा नमक के पानी से नियमित पोछा लगाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। 
  • अगर आपको तनाव की समस्या रहती है, तो आपको एक रूमाल में सेंधा नमक बांध कर अपने पास ही रखना चाहिए। 
  • अपने बाथरूम के अंदर भी आपको एक कटोरी में सेंधा नमक रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। 
  • सेंधा नमक के पानी से स्नान करने पर जातक के साथ शुभ चीजें होती हैं। 
  • घर से निकलने से पूर्व अगर आप भरे हुए सेंधा नमक की कटोरी देखती हैं, तो आपको शुभ समाचार प्राप्त होता है। 
  • नमक शुक्र का कारक होता है, अगर आप नमक दान करती हैं तो आपका शुक्र मजबूत होता है। 
  • घर के हर कोने में आपको एक कटोरी नमक भर कर रखना चाहिए और हर 15 दिन में कटोरी का नमक बदल देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 

ionside quote expert

  • घर के मेन गेट पर भी आपको एक कपड़े की पोटली में नमक भर कर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपका घर नजर दोष से बच जाता है। 
  • धन की कमी है तो आपको अपने पर्स में नमक को कागज में बांध कर उसकी पुड़िया रखें। ऐसा करने से आपके पर्स में हमेशा ही धन बना रहेगा। 
  •  किसी की नजर उतारने के लिए भी आपको मुट्ठी भर नमक को सात बार सिर से सीधे और उल्टे क्रम में घुमा कर बहते पानी में बहा देना चाहिए।  
  • गृह क्लेश को दूर करने के लिए आपको अपने बेडरूम में एक छोटा सा सेंधा नमक का टुकड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते में जो तनाव है वह दूर हो जाता है। 
  • बाजार में आपको रॉक साल्ट लैंप भी मिल जाएंगे। आप इसे दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा। 
  • घर में धन की कमी है तो आपको अपनी तिजोरी में एक कटोरी सेंधा नमक रखना चाहिए। यह काम आपको शुक्रवार के दिन ही करना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है।  

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में जीवित कछुआ रखना सही है या नहीं, जानें क्या कहता है वास्तु

 

rock salt uses

  • शनिवार के दिन रात के समय आपको सेंधा नमक घर की नाली में डालना चाहिए। ऐसा करने से गृह क्लेश दूर होता है। 
  • आप यदि घर के परजों को शनिवार के दिन नमक का दान करते हैं, तो शनि का प्रकोप भी कम होता है। 
  • कभी भी आपो सीधे हाथ से नमक किसी को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपको उस व्यक्ति से भविष्य में कभी झगड़ा हो सकता है। 
  • अगर अचानक ही नमक जमीन पर गिर कर फैल जाए, तो यह दुर्भाग्य का संकेत होता है।  

 

  • घर की सुख शांति को बरकरार रखने के लिए नमक को हमेशा कांच की शीशी में रखें। कभी भी नमक को स्‍टील या फिर लोहे के डिब्बे में न रखें। 
  • अगर आपके घर में कोई लंबे वक्त से बीमार है तो आप उसकी तकिया के नीचे सेंधा नमक का टुकड़ा रख दें। ऐसा करने से उसे बीमारी में राहत मिलेगी। 
  • कभी भी पूजा घर में आपको नमक नहीं रखना चाहिए, इसे वास्‍तु शास्‍त्र में अशुभ माना गया है।  

ये वास्‍तु टिप्‍स अगर आपको पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।