Raksha Bandhan Upay: रक्षाबंधन पर जरूर करें ये 5 उपाय, दरवाजे से ही लौट जाएगा दुर्भाग्य

रक्षाबंधन के दिन यदि आप कुछ आसान ज्योतिष उपायों की आजमाएंगी तो आपके घर पर हमेशा समृद्धि बनी रह सकती है। ऐसा कहा जाता है कि ज्योतिष के ये उपाय आपको कई समस्याओं से बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं।
image

रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही पवित्र माना जाता है जो भाई बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। इस दिन, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और दीर्घायु की कामना करती हैं। ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार रक्षाबंधन के दिन आजमाए गए कुछ विशेष उपाय आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन कुछ विशेष ज्योतिष उपायों को आजमाता है उसके जीवन में धन-धान्य बना रहता है और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। रक्षाबंधन पर किए गए ये सरल उपाय न केवल आपके भाई के लिए शुभ होंगे, बल्कि आपके पूरे परिवार के लिए भी लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दिन यदि आप विशेष रूप से पूजा-पाठ करती हैं, दान-पुण्य करती हैं या कुछ आसान उपायों को आजमाती हैं तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

गणपति को राखी बांधें

tying rakhi to lord ganpati

यदि आप रक्षाबंधन के दिन गणपति को राखी बांधें तो आपके जीवन में इसके कई लाभ हो सकते हैं। इससे आपके घर को धन लाभ हो सकता है और आर्थिक लाभ हो सकते हैं। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गणपति को राखी बांधने से जीवन में समृद्धि और सुख का आगमन हो सकता है। इससे घर में आर्थिक स्थिरता आती है। गणपति की कृपा से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। यह धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है, साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और उन्नति का प्रतीक है। गणपति की पूजा से बुद्धि, विवेक और समृद्धि की प्राप्ति होती है, जो जीवन को सफल और सुखी बनाती है।

तिजोरी या दरवाजे पर रक्षा सूत्र बांधें

रक्षाबंधन के दिन तिजोरी या दरवाजे पर रक्षा सूत्र बांधने और स्वास्तिक बनाने से कई लाभ हो सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे आपके जीवन में आर्थिक लाभ हो सकता है। यह एक धार्मिक उपाय है, जो आपके घर को नजर और अनिष्ट से बचाव में मदद करता है। रक्षा सूत्र बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। इससे जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग का जलाभिषेक करें

shivling jalabhishek in rakshabandhan

रक्षाबंधन के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे मानसिक शांति, स्थिरता और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जलाभिषेक करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, यह आत्मिक शुद्धि और उन्नति का प्रतीक भी है, जो जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करता है। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ शिव मंत्रों का जाप और आराधना करना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें इन 6 में से एक भी काम, सालभर बनी रहेंगी परेशानी और बाधाएं

राखी के साथ भाई को काले तिल दें

राखी के साथ बहन अपने भाई को यदि एक चुटकी काले तिल भी देंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। इससे भाई को किसी भी तरह की बुरी नजर से बचने में मदद मिलेगी।

जरूरतमंद को दान दें

रक्षाबंधन दिन जरूरतमंद को दान देने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है। इससे न केवल गरीबों को मदद मिलती है, बल्कि दान देने वाले के जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य की प्राप्ति भी होती है। दान करने से आत्मिक शांति और संतुष्टि मिलती है और जीवन में समृद्धि का वास होता है। रक्षाबंधन के दिन दान देने का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन सावन की पूर्णिमा तिथि भी होती है।

अगर आप रक्षाबंधन के दिन यहां बताए उपायों को आजमाएं हैं तो आपके घर पर कभी भी समस्याएं नहीं आ सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • रक्षाबंधन के दिन गरीबी दूर करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

    रक्षाबंधन के दिन गरीबी दूर करने के लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। 
  • राखी बांधने से पहले क्या करना चाहिए?

    राखी बांधने से पहले आपको भाई के माथे पर रोली और साबुत अक्षत से तिलक लगाना चाहिए।