घर में लगा केले का पेड़ सूखने का क्या है मतलब? पंडित जी से जानें

हिंदू धर्म में जिस तरह से तुलसी का पौधा पूजनीय माना गया है, उसी तरह से केले के पेड़ की पूजा भी होती है। जहां तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है, उसी तरह केले के पेड़ को भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का स्वरूप माना जाता है। यही वजह है कि शुभ कार्य और पूजा-पाठ में केले का पेड़ या उसके पत्तों को जरूर रखा जाता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक केले के पेड़ को घर में लगाना सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है। वहीं, अगर यह पेड़ अचानक सूख जाए या खराब हो जाए तो यह वास्तु और ज्योतिषशास्त्र तो इसे नकारात्मक संकेत भी माना जाता है।
आस्था और ज्योतिष-वास्तुशास्त्र में विश्वास रखने वाले लोगों का ऐसा मानना है कि अगर घर में लगा केले के पेड़ अचानक सूख जाए तो यह आध्यात्मिक असंतुलन, गृहदोष और दुर्भाग्य की आहट हो सकती है। लेकिन, क्या यह सच में किसी संकट की तरफ इशारा करता है या इसके पीछे कोई अन्य वजह होती है? इस सवाल का जवाब हमें पंडित श्री राधे श्याम मिश्रा ने दिया है।
केले का पेड़ सूखने का क्या मतलब है?
पंडित जी के मुताबिक, वास्तु और ज्योतिषशास्त्र में घर में केले के पेड़ के सूखने के अलग-अलग मतलब हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में लगे इन पौधों के अचानक सूखने का क्या मतलब है?
नकारात्मक ऊर्जा या दोष
वास्तुशास्त्र के मुताबिक, अगर केले का पेड़ बिना किसी वजह सूखने लगे या उसके पत्ते गलने लगे तो इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु दोष या ग्रहों की अशुभ स्थिति से भी जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, यह कई बार प्राकृतिक कारणों से भी सूख सकता है।
पूजा-पाठ में लापरवाही
हिंदू धर्म में केले के पेड़ को भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर यह सूखने लगे तो ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु रुष्ट हैं या फिर बृहस्पति ग्रह की अशुभ दृष्टि है। इसी के साथ पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों में लापरवाही होने की वजह से भी केले का पेड़ सूख सकता है।
परेशानी का संकेत
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, केले के पेड़ का बिना मौसम अगर सूख जाए तो यह अचानक किसी परेशानी या भविष्य में आने वाले संकट का भी संकेत भी मानते हैं।
धन हानि का संकेत
ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में ऐसा माना जाता है कि बृहस्पति देव का अपमान करने से धन और संपत्ति की हानि हो सकती है। ऐसे में अगर केले का पेड़ अचानक से सूखने लगे तो इसे धन हानि का संकेत भी माना जाता है। ऐसे में भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव का पूजन करना शुभ हो सकता है।
परेशान होने की जरूरत नहीं
पंडित जी का ऐसा मानना है कि अगर कोई पेड़ या पौधा सूखने लगे तो अपने घर में शांति बनाने का प्रयास करें। साथ ही पूजा-पाठ में किसी तरह की लापरवाही न करें। ऐसा करने से अगर भगवान रुष्ट भी हुए हैं, तो उन्हें मनाया जा सकता है। इसके अलावा कई बार पेड़ सूखने के प्राकृतिक कारण भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: तुलसी के पौधे से चींटियों के निकलने का क्या है मतलब? ज्योतिष से जानें
केले का पेड़ सूखने लगे तो क्या करें?
ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के मुताबिक, अगर आपके घर में लगा केले का पेड़ सूखने लगे तो सबसे पहले बृहस्पतिवार के दिन उसकी पूजा करें। जल अर्पित करें और हल्दी का तिलक भी कर सकते हैं।
पूजा-पाठ करने के बाद भी अगर मन में किसी तरह की शंका या शक रहे तो किसी योग्य पंडित या ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and amazon.com
- केले का पेड़ घर में शुभ या अशुभ?
- घर में केले का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। केले के पेड़ में भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव का वास माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।