vat purnima 2025 what things should be donate to get rid of debt

Vat Purnima 2025: वट पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, कर्ज से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भी कई स्थानों पर वट ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाता है। अब ऐसे में इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-06-04, 12:50 IST

सनातन धर्म में वट पूर्णिमा का व्रत दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और गुजारात में विशेष रूप से मनाई जाती है। यह व्रत पंचांग के हिसाब से ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत या कलावा बांधकर उसकी परिक्रमा करने से मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। वट पूर्णिमा के दिन वट पूजा में चंदन और चावल के लेप का भी इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें, इस साल वट पूर्णिमा का व्रत 10 जून को रखा जाएगा। इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसका दान करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वट पूर्णिमा के दिन अन्न का दान

annapurna-jayanti-2024-1733819197943

वट पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने का विशेष महत्व है। यह दान व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि वट पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और ग्रहों की शुभता भी बनी रहती है। अन्न दान करने से व्यक्ति पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

वट पूर्णिमा के दिन करें सोलह श्रृंगार का दान

वट पूर्णिमा के दिन सोलह श्रृंगार का सामान अगर सुहागिन महिलाएं करती हैं तो उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। वट पूर्णिमा के दिन सोलह श्रृंगार का दान करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वट पूर्णिमा के दिन सोलह श्रृंगार का दान करने से अविवाहिताओं को मनचाहा वर मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें -  बरगद के पेड़ की पूजा किस दिन करनी चाहिए?

यह विडियो भी देखें

वट पूर्णिमा के दिन करें सरसो तेल का दान

on-which-day-we-should-avoid-donating-mustard-oil-1744854030829 (1)

वट पूर्णिमा के दिन सरसो तेल का दान करने से लाभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में सरसो तेल सभी ग्रहदोष से छुटकारा दिलाने के लिए उत्तम फलदायी माना गया है। इसलिए इस दिन सरसो तेल का दान करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रह की अशुभ स्थिति दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही यह व्रत जातकों को सभी कष्टों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है।

इसे जरूर पढ़ें - इन पेड़-पौधों की दिन के अनुसार करें पूजा और जानें महत्व

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;