sawan shivratri 2025 what things should be donate for money and prosperity

सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें इन 3 चीजों का दान, घर में होगी बरकत

हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि के दिन दान-पुण्य का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर सही नियम से दान किया जाए तो व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में सावन शिवरात्रि के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 11:26 IST

हिंदू धर्म में, सावन मास को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस पूरे महीने में शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार से पूजा-अर्चना करते हैं। सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन जो भक्त व्रत रखते हैं, उन्हें भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। अविवाहित लड़कियों को मनचाहा वर प्राप्त होता है, जबकि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। आपको बता दें, इस माह में दान-पुण्य करने का भी विशेष विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से सावन शिवरात्रि के दिन दान करने के बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन शिवरात्रि के दिन करें काले तिल का दान

on-which-day-we-should-not-donate-black-sesame-seeds-1729074397681

हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। काले तिल का संबंध शनिदेव, राहु और केतु से माना जाता है। सावन शिवरात्रि पर काले तिल का दान करने से इन ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले तिल का दान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। काले तिल चढ़ाने और दान करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

सावन शिवरात्रि के दिन करें गुड़ का दान

सावन शिवरात्रि के दिन करें दि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो सावन शिवरात्रि पर गुड़ का दान करना बहुत लाभकारी हो सकता है। यह धन में वृद्धि और आर्थिक संकट को दूर करने में सहायक होता है। गुड़ को मिठास और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसका दान करने से जीवन में मिठास आती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुड़ का संबंध सूर्य ग्रह से है। गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे यश, मान-सम्मान और करियर में उन्नति मिलती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें -  शिवरात्रि कितनी तरह की होती हैं? जानिए क्‍या है इनका रहस्य और क्यों इस दिन पूजा करने से पूरी होती है हर मनोकामना

सावन शिवरात्रि के दिन करें सोलह श्रृंगार का सामान दान

16-shringar-puja-vidhi_1664351531

सोलह श्रृंगार सुहागिन महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक होता है। सावन शिवरात्रि के दिन माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करने या सुहागिन महिलाओं को इसका दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है, पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और प्रेम बढ़ता है। यह पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। सोलह श्रृंगार का दान करने से घर में धन और समृद्धि आती है। यह आर्थिक बाधाओं को दूर करने और घर में लक्ष्मी का स्थायी वास सुनिश्चित करने में भी सहायक माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Shivratri Puja Samagri 2025: सावन शिवरात्रि की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी? यहां जान लें संपूर्ण जानकारी

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;