kua pujan tradition in hindi

Hindu Wedding Rituals: क्या होता है कुआं पूजन? जानें क्यों इसके बिना विवाह नहीं माना जाता है पूर्ण

हिन्दू धर्म में शादी से जुड़े कई रीति-रिवाज होते हैं। हर रीति-रिवाज का अपना महत्व है और उसके पीछे छिपे हैं कई कारण।  इन्हीं सब रीति-रिवाजों में से एक है शादी से पहले कुआं पूजन। 
Editorial
Updated:- 2023-09-28, 13:00 IST

Marriage Rituals: हिन्दू धर्म में शादी से जुड़े कई रीति-रिवाज होते हैं। हर रीति-रिवाज का अपना महत्व है और उसके पीछे छिपे हैं कई कारण। 

इन्हीं सब रीति-रिवाजों में से एक है शादी से पहले कुआं पूजन। ऐसा माना जाता है कि शादी से पहले कुएं की पूजा करना बहुत आवश्यक होता है। 

ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्यों किया जाता है कुएं का पूजन और क्या है इसके पीछे की परंपरा एवं गूढ़ महत्व। 

क्यों किया जाता है कुआं पूजन और क्या है इसका महत्व? (Why We Do Kua Pujan And What Is The Significance Of Kua Pujan)

  • कुआं पूजन दो बार किया जाता है। एक बार तब जब बालक का जन्म होता है और दूसरा तब जब घर में किसी का विवाह तय हो जाता है। 
  • संतान के जन्म पर कुआं पूजन करने की प्रथा श्री कृष्ण (श्री कृष्ण के जिंदा सबूत) के जन्म से शुरू हुई थी जब जन्म के ग्यारहवें दिन माता यशोदा ने जल पूजा की थी।

यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ

  • इस प्रथा को डोल ग्यारस के रूप में भी जाना जाता है। वहीं, यह प्रथा विवाह के समय भी लड़का-लड़की दोनों की तरफ से निभाई जाती है।

kua pujan ka vivah mein mahatva

  • असल में विवाह की रस्मों के बीच घर की महिलाएं सिर पर मटकी रखकर शादी के गीत गाते हुए कुएं की पूजा करने के लिए जाती हैं। 
  • एक सूप में मिट्टी के 2 सकोरे, सींक, अक्षत, हल्दी और बताशे आदि रखे जाते हैं। इन सामग्रियों से लड़के और लड़की की मां पूजा करती हैं।

kua pujan ka mahatva

  • हालांकि एक अंतर यह है कि लड़की की मां यह पूजा (पूजा-पाठ के नियम) शादी से पहले करती हैं। वहीं, लड़के की मां यह पूजा बारात निकलते समय करती है। 
  • कुआं पूजन इसलिए किया जाता है ताकि जल तत्व की पूजा हो सके। असल में शास्त्रों में विवाह में पंच तत्वों का बहुत महत्व बताया गया है। 

यह भी पढ़ें: Wedding Rituals: शादी के बाद दुल्हन की पहली रसोई मीठे से ही क्यों शुरू होती है?

  • पांच तत्वों के माध्यम से विवाह संपन्न होता है। वहीं, हर तत्व की अलग-अलग पूजा भी की जाती है ताकि विवाह में कोई भी बाधा न आ पाए। 
  • ठीक ऐसे ही जल तत्व यानि की कुआं पूजा जाता है ताकि चंद्रमा मजबूत रहे और जोड़े का वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल बना रहे।

 

अगर आपके यहां भी विवाह के दौरान कुआं पूजा किया जाता है तो आप यहां इस लेख के माध्यम से इस रिवाज के महत्व और लाभ के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: pinterest, wikipedia 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;