अक्टूबर का महीना 2025 कुछ खास रहस्यों और खगोलीय संयोगों के साथ शुरू हो चुका है। जहां एक तरह इस महीने कुछ ग्रहों का गोचर आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है वहीं महीने की 10 तारीख को एक खास पोर्टल का निर्माण हो रहा है जो 10:10 पोर्टल है और यह किसी भी चीज की शुरुआत के लिए शुभ होने के साथ ही ज्योतिष के अनुसार भी विशेष है। यह समय केवल एक संख्या नहीं है बल्कि एक नई ऊर्जा का द्वार खोल रहा है जो हमारे मन, भावनाओं और अंतरात्मा को एक नई दिशा देने में मदद करेगा। इस खास समय पर की गई साधना, ध्यान या मैनिफेस्टेशन आपके सपने पूरे करने में मदद करेगा। 10:10 पोर्टल हमारे सोचने-समझने की क्षमता और ब्रह्मांड से जुड़ने की शक्ति को बढ़ाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आप 10 अक्टूबर के दिन सपनों को मैनिफेस्ट करने के लिए क्या कर सकती हैं।
10:10 पोर्टल को पीक एनर्जी का पोर्टल माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह पोर्टल आपके पुराने पैटर्न को छोड़ने और नई शुरुआत करने का समय होता है। इस दिन आप अपने जीवन में नई चीजें मैनिफेस्ट कर सकती हैं और पुरानी बाधाओं और चुनौतियों को दूर कर सकती हैं।
यह पोर्टल 10 अक्टूबर के दिन खुल रहा है और इस दिन आप अपने सपनों को साकार करने के लिए कुछ आसान उपाय आजमा सकती हैं और मैनिफेस्ट कर सकती हैं। यह पोर्टल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तिथि 10 है और महीना भी दसवां है इसी वजह से इसे 10:10 पोर्टल कहा जा रहा है। इस पोर्टल पर की गई मैनिफेस्टेशन का आपके जीवन में 100 गुना तक असर हो सकता है। जिस तरह से 10 को 10 से गुणा करने पर 100 बनता है उसी तरह से इस इन किसी भी मनोकामना को पूरा करने का प्रभाव 100 गुना होता है।
आप 10 अक्टूबर को अपने सपनों को मैनिफेस्ट करने के लिए एक आसान उपाय आजमा सकती हैं। इस दिन आप एक साथ 10 सिक्के लें। आप एक-एक सिक्के को नीचे रखें और अपनी मनोकामनाओं को बोलते जाएं। जैसे अगर आप जल्दी शादी की इच्छा रखती हैं तो पहला सिक्का रखकर शादी के बारे में बोलें।
एक-एक करके आप 10 इच्छाएं बोले और इन सिक्कों को रखते जाएं। जब आपको सभी मनोकामनाएं हो जाएं तब आप इन सिक्कों को उठाकर घर के मंदिर में रख दें। अगले दिन आप इनमें से एक सिक्का उठाएं और उसे किसी मंदिर में दान कर दें या जरूरतमंद को दे दें। इसके बाद सभी सिक्कों को एक साथ उठाकर घर की तिजोरी में रखें या फिर अपने वॉलेट में रखकर भूल जाएं। ये आपके लिए एनर्जी मैगनेट की तरह काम करते हैं और इससे आपके जीवन में सकारात्मक चीजें आकर्षित होती रहती हैं।
अगर आप अपनी किसी मनोकामना को पूरा करना चाहती हैं तो आप किचन की कुछ चीजें जैसे दालचीनी और चीनी लें और इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाकर रखें और इन सामग्रियों के मिश्रण को अपने दाहिने हाथ में मुट्ठी बंद कर रख लें। इसके बाद आप अपनी मनोकामनाएं मानें और आंखें बंद कर लें। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रार्थना करें और इस मिश्रण को घर के मुख्य दरवाजे पर एक लाइन बनाकर डालें। आप भले ही इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ही क्यों न रखें, लेकिन इसे मुख्य द्वार पर ही पड़ा रहने दें। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और आपके सपने पूरे हो सकते हैं।
अगर आप भी 10 अक्टूबर को यहां बताए तरीकों से मैनिफेस्ट करेंगी तो जल्दी ही आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images- Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।