Shattila Ekadashi Mantra 2025: षटतिला एकादशी के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए?

माघ माह के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी 25 जनवरी, दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता है कि षटतिला एकादशी के दिन श्री हरि नारायण की पूजा करने से घर में मौजूद दरिद्रता दूर हो जाती है। इसके अलावा, इस दिन भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए दान करने से पितृ दोष में भी राहत मिलती है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें यह भी बताया कि षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि षटतिला एकादशी के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहए।
षटतिला एकादशी 2025 पर कौन से मंत्रों का जाप करें?
षटतिला एकादशी के दिन यूं तो भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं, लेकिन मुख्य रूप से 4 मंत्रों का जाप उत्तम माना गया है। पहला मंत्र है: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'। इस मात्र के जाप से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

दूसरा मंत्र है: 'ॐ श्रीं नमो नारायणाय'। यह मंत्र भगवान विष्णु का नारायण मंत्र कहलाता है। इस मंत्र के जाप से शत्रु पर विजय प्राप्त की जा सकती है। ओईस मंत्र का जाप षटतिला एकादशी के दिन करने से आत्मिक बल की प्राप्ति होती है और भयंकर से भयंकर शत्रु भी व्यक्ति पर हावी नहीं हो पाता है।
यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2025 Date: जनवरी महीने की दूसरी एकादशी कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
तीसरा मंत्र है: 'ॐ विष्णवे नमः'। यह मंत्र भगवान विष्णु के स्वरूप की उपासना के लिए सरल और प्रभावी माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति भगवान विष्णु का सानिध्य प्राप्त करना चाहता है या फिर उनके धाम में स्थान पाना चाहता है तो षटतिला एकादशी के दिन इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

चौथा मंत्र है: ॐ शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेश्वरम्। विश्वधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिरध्यैशितं वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकनमस्कृतम्॥ इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को अप्पर उन्नति प्राप्त होती है। व्यक्ति के जीवन में सफलता के मार्ग खुल जाते हैं।
यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु को 12 रुपए चढ़ाने से क्या होता है?
आप भी इस लेख में दी गई जानाकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।