Rahu Ko Kaise Kare Majbut: ग्रहण का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। शास्त्रों में दो ग्रहण का वर्णन मिलता है: एक सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण। पंचांग के अनुसार, साल के दोनों सूर्य ग्रहण निकल चुके हैं। वहीं, एक चंद्र ग्रहण पड़ चुका है और दूसरा 28 अक्टूबर को पड़ने जा रहा है।
चंद्र ग्रहण के बारे में बताया गया है कि जब राहु चंद्रमा का भक्षण करता है यानी कि चंद्रमा को निगलता है तब चंद्रमा की रौशनी क्षीण पड़ जाती है जिसे ग्रहण कहा गया है। यही कारण है कि ग्रहण के दिन राहु का दुष्प्रभाव सभी पर देखने को मिलता है विशेष रूप से उन पर जिनका राहु कमजोर होता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि ग्रहण के दिन पूजा-पाठ करना मना होता है लेकिन इस दिन कुछ उपाय जरूर किये जा सकते हैं जिनसे राहु को कुंडली में मजबूत बनाया जा सकता है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के कारण और भी खास है। ऐसे में चलिए जानते हैं उपाय।
चंद्र ग्रहण के दिन चिड़िया, काले कौवों और कबूतरों (घर में कबूतर आने के संकेत) को सात तरह का अनाज मिलाकर खिलाएं। ऐसा करने से राहु मजबूत होता है और कष्ट देना बंद कर देता है। इसके साथ ही, आप काली गाय को चारा भी खिलाएं। इससे राहु से मिलने वाले अशुभ परिणाम शुभ हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023: आखिरी चंद्र ग्रहण पर करें ये उपाय, आने वाले नए साल में मिलेगी खूब सफलता
चंद्र ग्रहण के दिन घर में रखे स्टील के बर्तनों को साफ करें, उनपर धूल न जमने दें। अगर बर्तन साफ रखें तब भी एक बार उन्हें धो लें। इसके अलावा, बर्तन रखने के स्थान को साफ सुथरा रखें। साथ ही, घर में जाले न लगने दें। ऐसा करने से राहु का दुष्प्रभाव कम होने लगेगा।
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023: भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय
यह विडियो भी देखें
चंद्र ग्रहण के दिन जब ग्रहण बीत जाए तब घर का मंदिर (रोजाना मंदिर जाने के लाभ) साफ करें और उसके बाद घर के वायु कोण यानी कि उत्तर-पश्चिम दिशा में एक लाल झंडा लगाएं। ऐसा करने से राहु कुंडली में मजबूत होगा। साथ ही, ग्रहण का दुष्प्रभाव भी घर और परिवार पर नहीं देखने कप मिलेगा।
आप भी साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर इस विधि से कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत कर सकते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही, सफलता के मार्ग भी खोल सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: freepik, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।