second lunar eclipse  astro remedies hindi

Chandra Grahan Upay 2023: आखिरी चंद्र ग्रहण पर करें ये उपाय, आने वाले नए साल में मिलेगी खूब सफलता

Second Lunar Eclipse 2023 Remedies for Success: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा यानी कि  28 अक्टूबर, दिन शनिवार को लगने जा रहा है। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा।
Editorial
Updated:- 2023-10-27, 13:11 IST

Grahan Ke Upay: हिन्दू धर्म में ग्रहण का बहुत महत्व माना जाता है। हालांकि इसे अशुभ बताया गया है लेकिन इसके बावजूद भी इस दिन का धार्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व बहुत अधिक है। ग्रहण में पूजा-पाठ करना निषेध है। ग्रहण से जुड़े कई नियम हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। 

पंचांग के अनुसार, इस साल कुल चार ग्रहण लगे जिनमें से दो सूर्य ग्रह थे ओर दो चंद्र ग्रहण। दोनों सूर्य ग्रहण बीत चुके हैं वहीं, एक चंद्र ग्रहण निकल गया है और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, दिन शनिवार को लगने जा रहा है। खास बात ये है कि आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा पर लगने वाला है। 

हालांकि ज्योतिष गणना के अनुसार, यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। लिहाजा इसका कोई प्रभाव भी नहीं पड़ेगा लेकिन ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं घर में सुख-समृद्धि सफलता और पारिवारिक शांति के लिए चंद्र ग्रहण के दिन किये जाने वाले कुछ उपायों के बारे में।

दूसरा चंद्र ग्रहण 2023 शिवलिंग पर चढ़ाएं जल 

dusre chandra grahan  ke upay

साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण के दिन शिवलिंग पर जल अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण न तो परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ता है और न ही किसी प्रकार का कोई ग्रह दोष लगता है। इसके अलावा, शिव (भगवान शिव का पाठ) चालीसा का पाठ करने से ग्रहण का आपके जीवन पर शुभ असर दिखता है। 

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023: भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

दूसरा चंद्र ग्रहण 2023 करें इन मंत्रों का जाप 

साल के दूसरे चंद्र ग्रहण के दिन मंत्र जाप अवश्य करना चाहिए। ग्रहण कला में पूजा (पूजा-पाठ के नियम) वर्जित होती है लेकिन मंत्रों का जपा कर उन्हें सिद्ध किया जा सकता है। 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:' इस मंत्र के जाप से नौकरी में सफलता मिलती है। आय में वृद्धि होती है।  

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023: ग्रहण से पहले ऐसे दें चंद्रमा को अर्घ्य, मिलेगी मानसिक शांति

दूसरा चंद्र ग्रहण 2023 पीपल पर जलाएं दीपक 

dusre chandra grahan  ke jyotish upay

चंद्र ग्रहण के दिन शाम के समय दिन ढलते वक्त पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। दीपक जलाने से उन सभी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और पारिवारिक शांति का वास होता है। 

 

आप भी साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर इस लेख में बताये गए उपायों को आजमा सकते हैं और ग्रहण के अशुभ प्रभाव से अपने परिवार एवं स्वयं को बचा सकते हैं। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;