sawan month 2025 peepal tree puja vidhi niyam and significance

सावन महीने में पीपल के पेड़ की पूजा का है विशेष विधान, जान लें सही विधि और नियम

हिंदू धर्म में सावन महीने में पेड़-पौधों की पूजा का विशेष विधान है। अब ऐसे में इस माह में पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से पीपल के पेड़ की पूजा विधि और नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-17, 23:01 IST

सावन का महीना हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस दौरान भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान और पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में पीपल के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है? सदियों से पीपल को एक पूजनीय वृक्ष माना गया है और सावन में इसकी पूजा कई धार्मिक कारणों से महत्वपूर्ण हो जाती है। आपको बता दें, हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, पीपल के वृक्ष में त्रिदेवों जैसे कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। इसकी जड़ों में ब्रह्मा, तने में विष्णु और ऊपरी भाग तथा पत्तियों में शिव का वास माना गया है। यही कारण है कि पीपल को वृक्षों का राजा और देव वृक्ष भी कहा जाता है।

सावन में पीपल की पूजा करने से तीनों देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। विशेषकर शनिवार को पीपल की पूजा का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि इसे शनिदेव से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि पीपल पर जल चढ़ाने और दीपक जलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। अब ऐसे में सावन महीने में पीपल के पेड़ की पूजा किस विधि से करें और नियम क्या है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन में पीपल के पेड़ की पूजा किस विधि से करें?

vastu-for-plants-at-home-by-astrologer

एक लोटे में शुद्ध जल और थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित करें। जल अर्पित करते समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" या "मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे, अग्रतः शिवरूपाय वृक्षराजाय ते नमः मंत्र का जाप करें। यह मंत्र पीपल में त्रिदेवों के वास को दर्शाता है।
अब पीपल के पेड़ पर रोली और चावल से तिलक करें।
इसके बाद पीपल के वृक्ष की सात या ग्यारह परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय "अश्वत्थ हुतभुगवाम गोन्दिस्य सदाप्रिय। अशेषं हर मे पापं वृक्षराज नमोऽस्तु ते।।" मंत्र का जाप कर सकते हैं।
अंत में, अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पीपल देवता से प्रार्थना करें।
आप पीपल के पेड़ की पूजा कर रहे हैं तो सबसे गुड़ का जल पेड़ की जड़ में डालें। इससे शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है।

यह विडियो भी देखें

सावन महीने में पीपल के पेड़ की पूजा का नियम

सावन में पीपल की पूजा के लिए सूर्योदय से पहले का समय या प्रदोष काल (शाम का समय) उत्तम माना जाता है। रविवार को पीपल की पूजा नहीं करनी चाहिए।
पूजा के लिए जल, कच्चा दूध, तिल, काले तिल, चंदन, धूप, दीपक और कुछ मिठाई या फल का उपयोग कर सकते हैं।
सबसे पहले पीपल के वृक्ष को प्रणाम करें। फिर जल और दूध मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित करें। इसके बाद चंदन लगाएं, धूप-दीपक जलाएं और परिक्रमा करते हुए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
कम से कम 7 या 11 परिक्रमा करें। मान्यता है कि पीपल की परिक्रमा करने से शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - सावन में भगवान शिव के साथ क्यों होती है शनिदेव की पूजा?

सावन महीने में पीपल के पेड़ की पूजा का महत्व

mauni-amavasya-2025-worshipping-peepal-and-bael-tree-for-wealth-and-good-luck-1737968596372

सावन में पीपल की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और पितृ दोष शांत होते हैं। इस दौरान पीपल को जल चढ़ाने, परिक्रमा करने और दीपक जलाने से सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर सावन के शनिवार को पीपल की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए, सावन के महीने में पीपल की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Somwar Puja Vidhi 2025: करना चाहती हैं भोलेनाथ को शीघ्र प्रसन्न तो यहां पढ़ें सावन सोमवार की पूजा विधि

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;