aaj ka panchang 12 july 2025 lord shanidev puja muhurat dishashool shubh yog remedies and mantras know in detail

Aaj Ka Panchang 12 July 2025: शनिदेव की पूजा मुहूर्त से लेकर दिशाशूल तक के लिए देखें आज का पंचांग, बन रहे हैं खास योग

आइए इस लेख में आज यानी कि 12 जुलाई शनिवार के दिन का विशेष विधि-विधान है। साथ ही आज सावन का दूसरा दिन भी है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा-पाठ और उपाय के साथ मंत्रों का जाप करना उत्तम फलदायी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-12, 06:31 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण का दूसरा दिन है। इस दौरान भगवान शिव का पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही साथ ही आज विष्कुम्भ योग बन रहा है और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मकर राशि में ही मौजूद है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।

आज का पंचांग 12 जुलाई 2025

shanivar-ke-upay

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण 
श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शनिवार विष्कुम्भ योग गर और तैतिल

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 12 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक 

 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 12 जुलाई  2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक
अमृत काल शाम 08 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 09 बजकर 57 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त  शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

यह विडियो भी देखें

आज का अशुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2025

राहु काल सुबह 09 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक
यमगंड दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक
दिशाशूल उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। 
दुर्मुहूर्त   सुबह 08 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 12 जुलाई 2025

images (19)

आज श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। इस पूरे माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही आज शनिवार का भी है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है।

आज शनिवार के उपाय 12 जुलाई 2025

  • शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शनि मंदिर जाएं और शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी परेशानियों को दूर करते हैं।
  • काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।
  • शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं। इससे शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है।
  • शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ऊं शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। पीपल के पेड़ को शनिदेव का वास स्थान माना जाता है।
  • हर शनिवार को सुबह और शाम शनि चालीसा का पाठ करें। शनि चालीसा का पाठ करने से शनिदेव के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
  • शनिवार को 'ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।

आज शनिवार के खास मंत्र 12 जुलाई 2025

  • ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
  • ओम शं शनैश्चराय नमः
  • नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
  • छाया मार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
  • ओम भगभवाय विद्महे मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्।
  • ओम शनैश्चराय नमः शान्ताय प्रशान्ताय शुभंकराय।
  • ओम ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः
  • ओम शं शनैश्चराय नमः
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः

12 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

saturday-Main

पंचांग के हिसाब से आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और साढे़साती के अशुभ प्रभावों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस दिन सही दिशा में यात्रा करें और शनिदेव के उपाय और मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;