12 अप्रैल 2025 की रात चैत्र पूर्णिमा की रात है और इस दिन हनुमान जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। यह रात एक खास खगोलीय घटना का संकेत भी दे रही है। इस दिन 'पिंक मून' का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। पूर्णिमा का यह दृश्य पूरे भारत में दाफ दिखाई देगा। आमतौर पर पिंक मून कायाकल्प, भावनात्मक स्पष्टता और आंतरिक सद्भाव की सूक्ष्म शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। अप्रैल महीने में पड़ने वाली इस चैत्र पूर्णिमा को गुलाबी रंग के फूल खिलने के कारण पिंक मून कहा जाता है। यह पिंक मून हर राशि के जीवन में भी कुछ नए बदलावों के संकेत दे रहा है और पूर्णिमा की रात से राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दिन हनुमान जयंती के साथ शनिवार का दिन होने की वजह से इस पूर्णिमा का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। इस पिंक मून का मतलब यह नहीं है कि चंद्रमा का रंग गुलाबी होगा, बल्कि इसका यह नाम उत्तरी गोलार्ध में वसंत ऋतु के समय खिलने वाले एक विशेष गुलाबी फूल मॉस फ्लॉक्स के नाम पर रखा गया है।
इस बार का पिंक मून एक माइक्रो मून भी होगा, यानी इस दिन चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से सबसे दूर होगा, जिससे यह आकार में थोड़ा छोटा और चमक में कुछ कम दिखाई देगा। फिर भी इसका सौंदर्य और शांतिपूर्ण आभा अद्भुत नजर आएगी। यह घटना विज्ञान के लिए एक अद्भुत दृश्य दिखाएगी और वहीं ज्योतिष में भी इसका खास महत्व होगा। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि इस पिंक मून का सभी राशियों पर क्या असर हो सकता है।
मेष राशि के रिश्तों के लिए यह पिंक मून वाली चैत्र पूर्णिमा बेहद खास हो सकती है। आपको अपने पार्टनर के और ज्यादा करीब आने का मौका मिल सकता है। जिनकी शादी नहीं हुई है वो जल्द ही शादी की योजना बना सकते हैं। आपके आस-पास का वातावरण प्यार से भरा रहेगा और आप इस दौरान कुछ नए रिश्तों में आ सकते हैं।
पिंक मून के प्रभाव से आपके काम और रोजगार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस दौरान आप पहले से कहीं ज्यादा व्यस्त रहेंगे क्योंकि आप नौकरी के साथ वर्कप्लेस में कई अलग-अलग जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं। जहां एक तरफ, आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दे रहे होंगे वहीं आप कुछ नई जिम्मेदारियां भी ले सकते हैं। पिंक मून के प्रभाव से आपको आगे बेहतर नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: Hanuman Jayanti Mahaupay: हनुमान जयंती के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये 5 महाउपाय, हो सकता है धन लाभ
मिथुन राशि के लोग पिंक मून के प्रभाव से अच्छा समय बियताएंगे। पूर्णिमा का यह चंद्रमा आपके जीवन में खुशियों के पल लेकर आएगा। इस दौरान आप अपने दायरे से बाहर निकलकर मौज मस्ती प्केद्रित करेंगे। इस दौरान आप खुद को ज्यादा उत्साहित महसूस करेंगे।
चैत्र महीने की यह पूर्णिमा आपके अतीत को उजागर करेगी और मिथुन राशि के रुके हुए काम बनने लगेंगे। अगर आप किसी अच्छे फल की कामना काफी समय से कर रहे हैं तो आपको अब शुभ फल मिल सकते हैं।
सिंह राशि के लोगों के लिए चैत्र पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ हो सकता है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं और नौकरी के साथ व्यापार में भी लाभ हो सकता है। पिंक मून आपके जीवन में कुछ नए बदलाव ला सकता है। आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं।
पिंक मून के सकारात्मक प्रभाव से कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें जल्द ही शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। विशेष रूप से नौकरी में वेतन वृद्धि या नई नौकरी की संभावना है।
आपके लिए पिंक मून बहुत भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। आपके सभी काम पूर्ण हो सकते हैं और आने वाले समय में आपको अपने कर्मों का फल मिल सकता है। आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन पैसे का लेन-देन सोच समझकर ही करें।
इसे जरूर पढ़ें: Hanuman Jayanti 2025 Manglik dosha Remedy: हनुमान जयंती के दिन मांगलिक लोग जरूर करें ये उपाय, मिलेंगे उत्तम परिणाम
आप खुद को तनावमुक्त रखें क्योंकि किसी बात की ज्यादा चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि आप तनाव को दूर करेंगे तो आपको इसके फल मिलेंगे और रुके हुए काम बनने लगेंगे।
आप समय का पूरा आनंद लें और जीवन के निर्णय सोच-समझकर लें। यदि आप जीवन में कोई नई शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय उपयुक्त होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द ही नौकरी के योग बनेंगे।
मकर राशि वाले लोगों के लिए पूर्णिमा का पिंक मून करियर में सफलता दिलाने वाला हो सकता है। आपको पिछले कर्मों का फल मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आगे के समय को उत्तम बनाने के लिए आप कड़ी मेहनत पर ध्यान दे सकते हैं।
कुंभ राशि वालों को सलाह दी जाती है कि आप अपनी क्षमता को उजागर करें। अपने कर्मों के बलबूते आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको अपने पिछले कर्मों का फल भी मिल सकता है और सफलता के योग बन सकते हैं।
मीन राशि के लोगों को व्यवसाय और प्रेम जीवन में लाभ होंगे। पिंक मून के प्रभाव से आपको आने वाले समय में रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
पिंक मून का सभी राशियों पर अलग प्रभाव पड़ सकता है और जीवन में मिले-जुले संकेत हो सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।