शारदीय नवरात्रि के आंठवें दिन यानी कि दुर्गाष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। अष्टमी तिथि के दिन मां महा गौरी को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाए जाते हैं। साथ ही, इस दिन मां महा गौरी को ब्रह्म कमल का फूल भी चढ़ाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि की अष्टमी के दिन व्रत रख कन्या पूजन करने और मां महा गौरी की आराधना से व्यक्ति को आत्मिक एवं मानसिक बल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति में दिव्य शक्तियों का संचार होता है। वहीं, इस दिन मां की पूजा के बाद उनकी आरती गाना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं मां महा गौरी की आरती के बारे में विस्तार से।
जय महागौरी, जय महागौरी, जय महागौरी, जय महागौरी।
मां दुर्गा की महिमा, सब पे है भारी, जय महागौरी, जय महागौरी।
शुभ गुणों से भरी, हर दुख को हरती, कृपा करो मां, हर पल साथ रहती।
पार्वती के स्वरूप में, देवी है न्यारी, जय महागौरी, जय महागौरी।
यह भी पढ़ें: Kanya Pujan Shubh Muhurat 2024: अष्टमी-नवमी के दिन किस मुहूर्त में करें कन्या पूजन? जानें
कल्याणी तुम हो, सुख देने वाली, संग तेरे शक्ति, हर पल है धाली।
संसार के दुख को, तुम करती हो भारी, जय महागौरी, जय महागौरी।
जग जननी तुम, सबका पालन करती, सच्चे भक्तों की, हर मनोकामना पूरी।
तेरे चरणों में है, सब सुखों की सारी, जय महागौरी, जय महागौरी।
जय महागौरी जगत की माया। जया उमा भवानी जय महामाया।।
हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहां निवासा।।
चंद्रकली और ममता अंबे। जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।
भीमा देवी विमला माता। कौशिकी देवी जग विख्याता।।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: क्यों है दुर्गा सप्तशती शापित?
यह विडियो भी देखें
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।
शनिवार को तेरी पूजा जो करता। मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि अकहिर शारदीय नवरात्रि के आंठवें दिन मां महा गौरी की कौन सी आरती करनी चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।