हिन्दू धर्म में हर त्योहार को अधिक धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं नवरात्रि शुरू ही चुके हैं और दशहरा आने वाला है। नौ दिन के परहेज और सच्चे दिल से माता रानी के हर रूप को पूजा जाता है। बात अगर नवरात्रि के पांचवे दिन की करें तो इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
मां दुर्गा का यह रूप ममता का प्रतिक है। इस रूप में मां स्कंदमाता गोद में अपने पुत्र को लिए बैठी होती हैं। तो आइये पढ़ते हैं नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की व्रत कथा-
धार्मिक ग्रंथ यानी पौराणिक कथा के अनुसार, तारकासुर नाम का एक राक्षस था। इस राक्षस का आंतक बहुत बढ़ गया था। ऐसा भी कहा जाता है कि इस राक्षस का अंत कोई नहीं कर सकता था, क्योंकि भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय के हाथों की उसका अंत संभव था। ऐसे में मां पार्वती ने अपने पुत्र स्कंद यानी कार्तिकेय को युद्ध में प्रशिक्षित करने के लिए स्कंदमाता का रूप धारण किया था। स्कंदमाता से युद्ध का प्रशिक्षण लेने के बाद कार्तिकेय ने तारकासुर का अंत किया और इसके आंतक को खत्म किया था।
बता दें कि स्कंदमाता की पूजा करने और कथा पढ़ने-सुनने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं स्कंदमाता की कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है। कहा जाता है कि, कालिदास द्वारा रचित रघुवंशम महाकाव्य और मेघदूक रचनाएं देवी स्कंदमाता की कृपा से ही संभव हुई थी। हाथ में फूल और आंखों में ममता लिए गोद में अपने पुत्र कार्तिकेय को लिए मां के इस रूप की पूजा नवरात्रि के पांचवे दिन की जाती है। मां स्कंदमाता को हिमालय की पुत्री पार्वती, गौरी, महेश्वरी और भी अन्य नामों से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Sanjhi Mata Aarti for Navratri 2024: इस नवरात्रि जरूर करें सांझी माता की आरती, मनचाही कामना होगी पूरी
अगर आपको मां स्कंदमाता की व्रत कथा पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: amazon, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।